नौसेना पर बरसे मंत्री मौविन गोडिन्हो, कहा- गोवा पर राज करने की हो रही कोशिश
गोवा के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो नौसेना पर हमला करने हुए कहा कि वह नौसेना को गोवा पर राज करने की अनुमति नहीं दे सकते हैं।
पणजी,एएनआइ। गोवा के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो ने नौसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि हम खुद को नौसेना द्वारा शासित होने की अनुमति नहीं दे सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कल्पना कीजिए कि हवाई अड्डे के आसपास 20 किलोमीटर की दूरी पर कोई ऊंची इमारतें नहीं होंगी (अगसई तक और दूसरी तरफ डोना पाउला तक)। क्या यह सब नौसेना के अंतर्गत होने जा रहा है।
गोडिन्हो ने मंगलवार को भारतीय नौसेना द्वारा गोवा के एकमात्र हवाई अड्डे के 20 किमी के दायरे में रियल स्टेट के विकास को रोकने के लिए दिए गए प्रस्ताव के बारे में बताते हुए ये बात कही। गोडिन्हो द्वारा प्रस्ताव के विरोध के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 22 अक्टूबर को एक बैठक बुलाई है। इस दौरान राज्य सरकार के सभी हितधारकों के साथ-साथ भारतीय नौसेना, जोनिंग प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। गोडिन्हो ने कहा कि गोवा वाले क्या करेंगे। वह कहा जाकर अपना घर बनाएंगे। क्या ये नेवा का प्रयास है या गोवा के लोगो पर राज करने की उनकी कोई चाल है। राज्य में चुनी हुई सरकार है।
गोडिन्हो ने आगे कहा कि हम खुद को नौसेना द्वारा शासित होने की अनुमति नहीं दे सकते वो भी सिर्फ इसलिए कि हम उन्हें सलाम करते हैं, उनका सम्मान करते हैं, हम देश की रक्षा के लिए उनकी पूजा करते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें खुद को पवित्र गाय मानने लगे और पूरी तरह से नागरिक हितों के खिलाफ चले जाए।
गोडिन्हो ने आगे कहा कि हम एक लोकतंत्र में हैं। कोई भी आकर सिफारिश करेगा कि हवाई अड्डे के 20 किमी क्षेत्र के आसपास विकास नहीं किया जा सकता है या आप केवल एक मंजिला इमारत का ही घर वहां बना सकते हैं। रक्षा मंत्रालय के स्वामित्व वाली जमीन गोवा के राजनीतिक वर्ग के लिए चिंता का विषय रही है। खासकर उन पार्टियों के लिए जिन्होंने भारतीय नौसेना पर आरोप लगाया है।