विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा, गोवा के नए राज्यपाल नियुक्त, कविंदर गुप्ता को बनाया गया लद्दाख का उपराज्यपाल

Published: Mon, 14 Jul 2025 02:35 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jul 2025 03:03 PM (IST)

राष्ट्रपति भवन ने तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए राज्यपालों और उपराज्यपाल की नियुक्ति का ऐलान किया ...और पढ़ें

तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की गई है।
तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन ने देश के तीन प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की है।

पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रोफेसर आसिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा, कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 

कौन हैं ये नए राज्यपाल और उपराज्यपाल? 

पुसापति अशोक गजपति राजू पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रहे है। वे आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में 1978 से 2004 और 2009 से 2014 तक सात बार चुने गए।

उन्होंने वाणिज्यिक कर, उत्पाद शुल्क, विधायी मामले, वित्त, योजना और राजस्व जैसे विभागों में 13 वर्षों तक मंत्री के रूप में कार्य किया।

वे विजयनगरम के अंतिम महाराजा पुसापति विजयराम गजपति राजू के छोटे पुत्र हैं और उनकी परिवार की परोपकारी गतिविधियों, विशेष रूप से सिम्हाचलम मंदिर और विजयनगरम में शैक्षिक संस्थानों के लिए प्रसिद्ध है। वे सार्वजनिक स्वास्थ्य, जल संरक्षण, और बिजली संरक्षण में रुचि रखते हैं।

उन्होंने आंध्र प्रदेश में आवास, पेयजल, और स्वास्थ्य योजनाओं को बढ़ावा दिया है। अब उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

प्रो. आसिम कुमार घोष हावड़ा पश्चिम बंगाल से हैं। वे पश्चिम बंगाल भाजपा के चीफ रह चुके हैं और भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं।

कविंदर गुप्ता जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम हैं। वे जम्मू कश्मीर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। अब उन्हें केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

(पीटीआई इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें: 'सरकार इससे ज्यादा क्या कर सकती है?', यमन में निमिषा की फांसी पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में बयान; कहा- अब एक ही रास्ता है