Goa Gas Leak: गोवा में एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से हादसा, एक मजदूर की मौत
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि संयंत्र के परिसर में अमोनिया गैस लीक हो गया और इसकी वजह से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य को एक अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका वर्तमान में इलाज चल रहा है।
पणजी, प्रेट्र। Goa Gas Leak, गोवा में एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से हादसा हो गया है। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि दक्षिण गोवा में कुनकोलिम औद्योगिक एस्टेट में प्रसंस्करण इकाई में सीफ़ूड में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ, जिससे यह हुई। पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार की तड़के हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि संयंत्र के परिसर में अमोनिया गैस लीक हो गया और इसकी वजह से एक मजदूर की मौत हो गई। इस घटना में चार अन्य को एक अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका वर्तमान में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब मजदूर सो रहे थे।
पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब मजदूर सो रहे थे। इस बीच, गोवा औद्योगिक विकास निगम(GIDC), जो औद्योगिक संपदा का प्रबंधन करता है, उन्होंने कहा है कि वह इस घटना की जांच करेंगे। जीआईडीसी के अध्यक्ष ग्लेन टिक्लो ने कहा कि फैक्ट्री की स्थिति को लेकर पहले एक नोटिस कारखाना प्रबंधन को जारी किया किया गया था, लेकिन इस पर फैक्ट्री ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि हम घटना की जांच कर रहे हैं।
विशाखापट्टनम गैस लीक हादसा
विशाखापत्तनम में गैस लीक का मामला 7 मई को सामने आया था। इस गैस लीक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में आसपास के गांवों के हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। करीब दो दर्जन लोगों की हालत गंभीर थी। कृत्रिम रबर बनाने में इस्तेमाल होने वाली गैस स्टीरीन के प्रभाव में आने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। यह हादसा तड़के ढाई बजे के करीब हुआ था, जब लोग सो रहे थे और वे इस गैस के प्रभाव में आ गए।