गोवा में समुद्र किनारे शराब पीने पर रोक
पणजी। महिला पर्यटकों की परेशानी कम करने और गंदगी रोकने के उद्देश्य से गोवा सरकार ने समुद्र किनारे शराब पीने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, समुद्र किनारे कुछ निर्धारित स्थानों पर पर्यटक मदिरापान कर सकते हैं।
पणजी। महिला पर्यटकों की परेशानी कम करने और गंदगी रोकने के उद्देश्य से गोवा सरकार ने समुद्र किनारे शराब पीने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, समुद्र किनारे कुछ निर्धारित स्थानों पर पर्यटक मदिरापान कर सकते हैं।
गोवा के पर्यटन निदेशक निखिल देसाई के अनुसार यह प्रतिबंध गोवा पर्यटन क्षेत्र [बचाव एवं रखरखाव] अधिनियम के तहत लगाया गया है। यह कानून राज्य सरकार को पर्यटन क्षेत्र में परेशानी पैदा करने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार देता है। देसाई के अनुसार, समुद्र किनारे कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाली गोवा पुलिस की इंडिया रिजर्व बटालियन [आइआरबी] को तत्काल प्रभाव से इस नए आदेश पर अमल कराने को कहा गया है। देसाई ने स्पष्ट किया कि ऐसे स्थानों जहां फुटकर शराब बिक्री की अनुमति है, उस पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। पयर्टकों के मनपसंद स्थानों में एक गोवा में प्रतिवर्ष 24 लाख पर्यटक आते हैं। शराब के सेवन पर प्रतिबंध के बीच पुलिस समुद्र के किनारे शराब की कांच की बोतलों बिक्री पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है।
दूसरी ओर, राज्य सरकार ने गोवा के पांच प्रमुख मार्गो पर महिलाओं के लिए विशेष बसें चलाने का फैसला किया है। परिवहन मंत्री रामकृष्ण धावलीकर ने बताया कि पणजी, मारगो, वास्को, पोंडा और मापुसा जाने वाले प्रमुख मार्गो पर सुबह और शाम के वक्त ये बसें चलाई जाएंगी। बस सेवा 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर