मंगेतर की रिपोर्ट दिखाने गई महिला को डॉक्टर ने कई बार गलत तरह से छुआ, गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में खौफनाक मामला
गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) के एक डॉक्टर पर महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला अपने ...और पढ़ें

HighLights
गुवाहाटी GMCH डॉक्टर पर महिला ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया।
मंगेतर की रिपोर्ट दिखाने गई महिला को डॉक्टर ने गलत तरीके से छुआ।
डॉक्टर ऋषिकेश के खिलाफ भांगागढ़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज।
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) के डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वो अपने मंगेतर की रिपोर्ट दिखाने के लिए हॉस्पिटल गई थी, लेकिन डॉक्टर ने उसे जांच के बहाने गलत तरह से छुआ।
गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां पर डॉक्टर के द्वारा उठाए गए ऐसे शर्मनाक कदम की हर तरफ चर्चा हो रही है। लोगों ने डॉक्टर को मर्यादा में रह कर काम करने की सलाह दी है।
मंगेतर की रिपोर्ट लेकर पहुंची थी अस्पताल
महिला ने बताया कि वो अपने मंगेतर की रिपोर्ट को दिखाने के लिए अस्पताल गई थी। वहां पर ये हादसा हुआ। डॉक्टर की पहचान डॉ. ऋषिकेश के तौर पर हुई है। महिला ने भांगागढ़ पुलिस स्टेशन के साथ ही वहां की महिला पुलिस स्टेशन में भी इस पूरे मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
क्या है पूरा मामला
जब महिला अपनी मौसी के साथ वहां पहुंची तब डॉक्टर ने मौसी को एक्जामिनेशन रूम से बाहर जाने की बात कही। इसके बाद डॉक्टर ने उसके मंगेतर के साथ उसके शारीरिक संबंधों के बारे में पूछताछ की और फिर जांच के लिए कहा। उसके मना करने पर वो जांच को जरूरी बता कर दवाब डालने लगा। उन्होंने बताया कि जबरन लिटा कर वो पेट के निचले हिस्से और छाती की जांच की बात कहने लगा।
जबरन खोला कपड़ा
इस दौरान जब वो कपड़े नहीं खोलने की बात कही तो डॉक्टर ने उसकी पैंट नीचे खींच दी। इसके बाद डॉक्टर की घिनौनी हरकर शुरू हुई। डॉक्टर ने उसकी मर्जी के बिना उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने उससे जबरन अपने प्राइवेट पार्ट छूने के लिए भी मजबूर किया।
महिला घटना से टूट गई
इस पूरे घटना से वो टूट गई और बताया कि वो सिर्फ डॉक्टर होने के कारण उसे कुछ जवाब नहीं दे रही थी। महिला ने कहा हम अच्छे और बुरे स्पर्श को अच्छे तरह से जानते हैं। डॉक्टर ने मुझे गलत तरह से छुआ। मैंने नहीं सोचा था मेरे साथ ऐसा होगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई और डॉक्टर का पक्ष नहीं मिल सका था।
