Move to Jagran APP

अप्राकृतिक यौनाचार की भी शिकार हुई गीतिका

गीतिका शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज तथ्य सामने आया है कि वह अप्राकृतिक यौनाचार की भी शिकार हुई थी। एमडीएलआर एयरलाइंस में निदेशक रही 23 वर्षीय युवती के खुदकुशी मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर दिल्ली पुलिस हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की तलाश कर रही है। अभी तक गीतिका से दुष्कर्म किए जाने का तथ्य ही सार्वजनिक हुआ था, उसके सुसाइड नोट में भी इसी बात के संकेत मिले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है।

By Edited By: Published: Thu, 16 Aug 2012 09:32 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2012 09:32 PM (IST)
अप्राकृतिक यौनाचार की भी शिकार हुई गीतिका

नई दिल्ली [जागरण संवाददाता]। गीतिका शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज तथ्य सामने आया है कि वह अप्राकृतिक यौनाचार की भी शिकार हुई थी। एमडीएलआर एयरलाइंस में निदेशक रही 23 वर्षीय युवती के खुदकुशी मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर दिल्ली पुलिस हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की तलाश कर रही है। अभी तक गीतिका से दुष्कर्म किए जाने का तथ्य ही सार्वजनिक हुआ था, उसके सुसाइड नोट में भी इसी बात के संकेत मिले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है।

loksabha election banner

पोस्टमार्टम करने वाले चार डॉक्टरों (तीन पुरुष व एक महिला) की टीम ने रिपोर्ट में कहा है कि गीतिका के साथ न केवल शारीरिक संबंध बनाया जाता रहा, बल्कि उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया गया। रोहिणी कोर्ट में अरुणा चड्ढा की रिमांड मांगने के दौरान पुलिस ने कोर्ट को केवल शारीरिक संबंध बनाए जाने की जानकारी दी थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने मर्जी से शारीरिक संबध बनाए थे या कोई उससे जोर जबरदस्ती कर रहा था। यह भी कहा गया था कि गीतिका कई बार गर्भवती हुई थी। उसका बार-बार गर्भपात कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके साथ दरिंदगी जैसा व्यवहार किया जाता था। शायद यही खुदकुशी की मुख्य वजह रही होगी। गीतिका के आंतरिक भागों में मिले पदार्थ को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया है। मौत की वजह पता होने के कारण बिसरा सुरक्षित नहीं रखा गया है।

अप्राकृतिक यौनाचार का चौंकाने वाला तथ्य मिलने से यह बात तय है कि अगर पुलिस को मामले की जांच में गोपाल कांडा की संलिप्तता मिलती है तो उनकी मुश्किल बढ़ेगी। चार घंटे तक चले इस पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। 11 पन्नों की रिपोर्ट में डॉक्टरों ने विस्तार से हर चीज की जानकारी दी है।

कांडा की गिरफ्तारी को इंटरपोल से मदद लेगी दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली [जागरण न्यूज नेटवर्क]। गीतिका शर्मा खुदकुशी मामले में पुलिस से बच रहे हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा नेपाल भाग गए हैं। यह बात अब दिल्ली पुलिस भी मान रही है। पुलिस को इस बात का सुबूत हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार कांडा के नजदीकी रिश्तेदार से मिला है। इसी के बाद दिल्ली पुलिस ने कांडा की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से मदद लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेड कॉर्नर नोटिस के लिए आवश्यक गैर जमानती वारंट पाने के लिए दिल्ली पुलिस ने अदालत में अर्जी दी और शाम तक उसे कांडा को 24 अगस्त तक गिरफ्तार करके पेश करने की अनुमति मिल गई। कांडा की अग्रिम जमानत अर्जी पर दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला अभी सुरक्षित है।

एमडीएलआर एयरलाइंस की निदेशक रही गीतिका शर्मा ने बीती पांच अगस्त को दिल्ली के अशोक विहार इलाके में स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पूर्व मंत्री गोपाल कांडा को आरोपी बनाया लेकिन पूछताछ से पहले ही वह गायब हो गए। इसके बाद से वह अदालत से अग्रिम जमानत पाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की अर्जी पर अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट डीके जांगला ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। अदालत ने मामले में कांडा की सहयोगी रही अरुणा चढ्डा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आठ अगस्त को गिरफ्तारी के बाद से अरुणा पूछताछ के लिए लगातार पुलिस हिरासत में थीं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कई स्थानों से सुबूत एकत्रित किए।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने कांडा के साले के दामाद बंटी बंसल को सिरसा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है। बंटी पेशे से ठेकेदार है और उसने बुधवार को फोन से 40 मिनट तक नेपाल किसी से बात की थी। पुलिस को शक है कि बंटी ने नेपाल में कांडा से बात की थी। पूछताछ में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मान रही है कि कांडा ने देश छोड़ दिया है। बुधवार तक वह नेपाल में थे, रिश्तेदार की गिरफ्तारी के बाद वहां से किसी अन्य देश भी जा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल या किसी अन्य देश से कांडा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को अब इंटरपोल की मदद ही लेनी पड़ेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.