कांडा की न्यायिक हिरासत 21 तक बढ़ी
गीतिका शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने मामले के मुख्य आरोपी व हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा और उसकी सहयोगी अरुणा चड्ढ़ा की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 21 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी। आज न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद दोनों को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट डीके जांगला की अदालत में पेश किया गया।
नई दिल्ली। गीतिका शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने मामले के मुख्य आरोपी व हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा और उसकी सहयोगी अरुणा चड्ढ़ा की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 21 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी।
आज न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद दोनों को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट डीके जांगला की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान वकील ने कोर्ट से कहा कि मामले से संबंधित दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया अब भी जारी है।
कांडा और चड्ढ़ा पर गीतिका शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। गीतिका अपने घर में मृत पाई गई थीं। गीतिका ने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह कांडा और चड्ढ़ा द्वारा तंग किए जाने की वजह से यह कदम उठा रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर