Move to Jagran APP

गीतिका को राजनीति में भी उतारना चाहता था कांडा?

नई दिल्ली। एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में अब एक और रोचक तथ्य उभरकर सामने आ रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि गोपाल कांडा गीतिका शर्मा को राजनीति में भी उतारना चाहता था। इतना ही नहीं इस संबंध में कांडा और गीतिका का एक वीडियो भी सामने आया है, जो कांडा की मंशा और गीतिका की महत्वाकांक्षा

By Edited By: Published: Wed, 29 Aug 2012 03:02 PM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2012 03:52 PM (IST)
गीतिका को राजनीति में भी उतारना चाहता था कांडा?

नई दिल्ली। एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में अब एक और रोचक तथ्य उभरकर सामने आ रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि गोपाल कांडा गीतिका शर्मा को राजनीति में भी उतारना चाहता था। इतना ही नहीं इस संबंध में कांडा और गीतिका का एक वीडियो भी सामने आया है, जो कांडा की मंशा और गीतिका की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।

prime article banner

गीतिका काडा की चुनावी सभाओं में भी भाग लेती थी। सिरसा की एक चुनावी रैली के इस वीडियो में गीतिका और काडा एक साथ दिख रहे हैं। वर्ष 2009 के इस वीडियो में गीतिका के अलावा कॉमेडियन सलोनी और भारती के साथ बॉलीवुड की अदाकारा रति अग्निहोत्री भी हैं। जबकि, मंच पर गीतिका और काडा एक साथ हैं।

उधर पुलिस पूछताछ में मंगलवार को कांडा ने कहा कि उस पर लगाए जा रहे आरोप झूठे। उसके खिलाफ यह एक राजनीतिक साजिश रची गई है। उसने कहा कि उसके राजनीतिक विरोधी पर उस पर हमला कर सकते हैं। काडा ने जेल से अदालत आने जाने के लिए अलग वाहन उपलब्ध कराने की माग की। न्यायाधीश ने काडा की बात मानते हुए उसे अलग वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

-खतरनाक आतंकवादियों के सेल में बंद है कांडा

कांडा को रोहिणी जेल के उस सेल में रखा गया है जहा आमतौर पर आतंकवादियों या खतरनाक कैदियों को रखा जाता है। यह सेल जेल के हाई सिक्युरिटी वॉर्ड में है। इसमें कुल 9 सेल हैं, जिसके चार नंबर सेल में काडा को अकेले रखा गया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि कुछ दिनों में उसे तिहाड़ की 1 या 4 नंबर जेल में भी शिफ्ट किया जा सकता है।

एमडीएलआर एयरलाइंस के चेयरमैन गोपाल गोयल काडा ने गीतिका शर्मा स्यूसाइड मामले में अशोक विहार पुलिस थाने में 18 अगस्त की तड़के 4 बजे सरेंडर किया था। इसके बाद पुलिस ने पहले उसे 7 दिन और बाद में 3 दिन के रिमाड पर रखा। मंगलवार को उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया। पहले यह चर्चा थी कि काडा को तिहाड़ की दो जेलों में से एक में रखा जाए।

इसका कारण था रोहिणी जेल में अलग से कोई सेल न होना। रोहिणी जेल में हाई सिक्युरिटी वार्ड है। इस वार्ड में या तो आतंकवादियों और कुख्यात बदमाशों को रखा जाता है या फिर ऐसे कैदी जिनके जेल ब्रेक करने का डर रहता है। जेल सूत्रों ने बताया कि काडा को जेल के अंदर भेजने से पहले उसका मेडिकल कराया गया जिसमें उसका बीपी लो आया। जेल में आने पर वह काफी डरा हुआ लग रहा था। उसकी यहा अधिकारियों ने काउंसलिंग भी की। उसने जेल के अंदर चाय और जेल की बेकरी में बने बिस्किट खाए। रात को उसने जेल की ही दाल रोटी खाई। जेल अधिकारियों का कहना है कि वह रात को सोने की बात को लेकर परेशान दिखाई दिया, मगर उसे जेल के कायदे-कानून के बारे में समझा दिया गया है और यह भी बता दिया गया है कि जेल में रहते हुए उसे अन्य कैदियों से हमला होने का कोई खतरा नहीं है। उसके सेल के आसपास सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि काडा को सेल में सोने के लिए गद्दा दिया गया है। मच्छरों से बचने के लिए भी वहा इंतजाम कराए गए हैं। इसके अलावा गोपाल काडा को हाई-ब्लड प्रेशर की दवा ले जाने की इजाजत भी दे दी गई।

इस जेल में 1001 कैदी रखने की क्षमता है। लेकिन इस वक्त करीब 1500 कैदी जेल में बंद हैं। काडा जेल अधिकारियों को सपोर्ट कर रहा है। दूसरी ओर, गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले की अहम गवाह समझी जा रही अंकिता शर्मा सोमवार को सिंगापुर से भारत आ गई है। लेकिन अभी उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। वहीं पुलिस ने काडा का एक मोबाइलऔर कंप्यूटर की हार्डडिस्क बरामद कर ली है।

दोनों सोमवार को काडा के गुडग़ाव स्थित एमडीएलआर के ऑफिस से बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि उसने अंकिता को कोई नोटिस नहीं भेजा है। केवल उससे जाच में सहयोग मागा था। डीसीपी का कहना है कि अंकिता एक दो दिन में जाच में सहयोग के लिए आ सकती है।

वहीं, गीतिका आत्महत्या मामले के प्रमुख आरोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल काडा को कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने उसे एडीशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट डीकेजागड़ा की कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट में पुलिस ने कहा किउसे काडा के रिमाड की जरूरत नहीं है। इस पर उसे 11 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.