Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेखिका गीता मेहता ने पद्मश्री के लिए सरकार को कहा शुक्रिया, सम्मान लेने से इनकार

    By Digpal SinghEdited By:
    Updated: Sat, 26 Jan 2019 09:47 AM (IST)

    गीता ने अपने बयान में कहा, मुझे सम्मान देने के लिए मैं सरकार का शुक्रिया अदा करती हूं। इससे मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है, लेकिन इस वक्त मैं यह सम्मान नहीं ले सकती।

    लेखिका गीता मेहता ने पद्मश्री के लिए सरकार को कहा शुक्रिया, सम्मान लेने से इनकार

    नई दिल्ली, एजेंसी। लेखिका गीता मेहता ने पद्मश्री सम्मान के लिए सरकार को धन्यवाद कहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह सम्मान लेने से इनकार भी किया। गीता का कहना है कि आम चुनाव नजदीक हैं और इसकी टाइमिंग पर सवाल उठ सकते हैं। यह स्थिति मेरे और सरकार दोनों के लिए असहज हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गीता ने अपने बयान में कहा, मुझे सम्मान देने के लिए मैं सरकार का शुक्रिया अदा करती हूं। इससे मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है, लेकिन इस वक्त मैं यह सम्मान नहीं ले सकती। बता दें कि सरकार ने देश के 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है।

    ज्ञात हो कि गीता मेहता ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की बेटी और मौजूदा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बेटी हैं।

    इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने राज्य के उन सभी लोगों को बधाई दी है, जिन्हें पद्म सम्मान के लिए चुना गया है।