महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के दाम में इजाफे के विरोध में मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोककर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ क्रासिंग पर गंगा गोमती एक्सप्रेस, वरुणा एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस व दो मालगाड़ी को रोके रखा। इसके चलते इस रूट पर करीब एक घंटे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। करीब एक
लखनऊ। डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के दाम में इजाफे के विरोध में मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोककर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ क्रासिंग पर गंगा गोमती एक्सप्रेस, वरुणा एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस व दो मालगाड़ी को रोके रखा। इसके चलते इस रूट पर करीब एक घंटे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। करीब एक घंटे बाद ही ये ट्रेनें रवाना हो सकी। रायबरेली में प्रदर्शन के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किए।
आज सुबह करीब 9.30 सपा कार्यकर्ता लखनऊ रेलवे क्रासिंग पर पहुंच गए। इन कार्यकर्ताओं ने यहां पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कारियों ने लखनऊ आ रही वरुणा एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, चंडीगढ़ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस सहित मालगाड़ी को रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने महंगाई के लिए केंद्र सरकार को दोषी बताते हुए जमकर नारेबाजी की और ट्रेनों को रोके रखा। प्रदर्शन के चलते इस रूट पर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। हालांकि पूर्वान्ह साढ़े बजे प्रदर्शन समाप्त होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हुआ। प्रदर्शन में शामिल विजय यादव, अशोक यादव, राघवेंद्र सिंह, संदीप आदि सपा नेता मौजूद थे। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहीं।
पढ़े: अखिलेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग
'पाकिस्तान जिंदाबाद' पर सपा नेता पर देशद्रोह का मुकदमा, गिरफ्तार