विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात में गरुड़ कमांडो ने गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में सामने आई यह बड़ी वजह

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Sat, 18 Nov 2023 05:59 PM (GMT+05:30)

गुजरात के कच्छ जिले में गरुड़ कमांडो योगेश कुमार महतो ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। भुज ए खंड पुलिस ...और पढ़ें

वायु सेना के गरुण कमांडो योगेश कुमार महतो ने की गोली मारकर आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वायु सेना के गरुण कमांडो योगेश कुमार महतो ने की गोली मारकर आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. वायु सेना के गरुण कमांडो योगेश कुमार महतो ने की गोली मारकर आत्महत्या
  2. झारखंड के रहने वाले थे महतो
  3. वित्तीय मुद्दों और मां की बिगड़ती तबीयत के कारण तनाव में थे महतो

पीटीआई, भुज। गुजरात के कच्छ जिले के भुज स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात वायु सेना के गरुड़ कमांडो ने गत गुरुवार तड़के सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वित्तीय तनाव और अन्य व्यक्तिगत कारणों से कमांडो ने आत्मघाती कदम उठाया।

वायु सेना की विशेष बल इकाई है गरुड़ कमांडो

गरुड़ कमांडो बल वायु सेना की विशेष बल इकाई है। गरुड़ कमांडो को एयरफोर्स स्टेशनों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, खोज-बचाव के साथ ही आतंकवाद रोधी व बंधक बचाव अभियानों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

झारखंड के रहने वाले थे महतो

भुज 'ए' खंड पुलिस थाने के उपनिरीक्षक डीजे ठाकोर ने बताया कि गरुड़ कमांडो योगेश कुमार महतो झारखंड के रहने वाले थे। जांच में सामने आया कि वह वित्तीय मुद्दों और मां की बिगड़ती तबीयत के कारण तनाव में थे।

यह भी पढ़ें: Deepfake को लेकर सरकार चिंतित, अश्विनी वैष्णव की दो टूक- अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं उठाते पर्याप्त कदम तो...

अस्पताल पहुंचने से पहले महतो ने तोड़ा दम

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी पर वरिष्ठ अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह महतो को जीके जनरल हास्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महेंद्र ने बताया कि महतो एलएसी या 'लीडिंग एयरक्राफ्ट्समैन' के पद पर तैनात थे और वायुसेना की विशेष बल इकाई का हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: '...नेतन्याहू को मार देनी चाहिए गोली', कांग्रेस सांसद ने इजरायल-हमास युद्ध पर दिया चौंकाने वाला बयान