PHOTOS: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्द आ.. देश-भर धूम-धाम से हुआ गणेश विसर्जन
देशभर में 10 दिनों तक चले गणेशोत्सव के बाद श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और आस्था के साथ बप्पा को अंतिम विदाई दी।

देशभर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव के बाद बप्पा को दी गई विदाई। (सोर्स-PTI)
HighLights
देशभर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव के बाद बप्पा को दी गई विदाई।
मुंबई के लालबागचा राजा और हैदराबाद में धूमधाम से हुआ विसर्जन।
भक्तों ने 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों संग बप्पा को विदा किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में 10 दिनों तक चले गणेशोत्सव के बाद आज बप्पा को अंतिम विदाई दी गई। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और आस्था के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान हर ओर 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्द आ' के जयकारों से गूंजते सुनाई दिए।
अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालुओं का गणपति बप्पा के प्रति अटूट प्रेम और श्रद्धा दिखी। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने बप्पा की आरती की और उन्हें मोदक, फल और फूल का भोग लगाया। साथ ही भगवान गणेश से सुख-समृद्धि मांगी और अगले साल फिर से आने का वचन लिया।
इस दौरान भक्त ढोल नगाड़ों और भगवान गणेश के भक्ति भजनों की धुन पर नाचते और झूमते दिखाई दिए। महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी भक्त गीतों पर नाचते और गुलाल उड़ाते हुए बप्पा की विदाई करते नजर आए। इस दौरान गंगा घाटों पर आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला ।

हैदराबाद में खैराताबाद में भक्तों ने धूमधाम से निकाली गणेश शोभा यात्रा। इस दौरान भक्त खुशी से झूमते नजर आए।

हैदराबाद के बालापुर गणेश उत्सव समिति ने 47वीं बालापुर गणेश शोभा यात्रा आयोजित की इस दौरान भक्तों में आस्था और उत्साह का अनोखा संगम दिखा।

हैदराबाद में गणेश चतुर्थी त्योहार के दौरान, वॉलंटियर्स ने क्रेन की मदद से गणेश जी की मूर्ति को हुसैन सागर झील में विसर्जित किया

मुंबई के 'लालबागचा राजा' की प्रतिमा को भक्तों ने उत्साह और उमंग के साथ विदाई दी। इस दौरान भक्तों ने रंग गुलाल उड़ाकर बप्पा की शोभा यात्रा निकाली।

मुंबई के राजा तेजुकाया की अनंत चतुर्दशी के दिन रंग-बिरंगे फूलों के बीच शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने बप्पा से वापसी का वचन लिया।

मुंबई में अनंत चतुर्दशी के मौके पर भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते समय लोगों में खास उत्साह दिखा।

महाराष्ट्र के मुंबई में गणेश चतुर्थी के आखिरी दिन लोगों ने रंग-गुलाल के बीच बप्पा का विसर्जन किया।

महाराष्ट्र के सतारा के कराड में लोगों ने गणेश चतुर्थी के आखिरी दिन भगवान गणेश की मूर्ति को कृष्णा-कोयना संगम में विसर्जित किया

पंजाब के अमृतसर में भी भक्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से बप्पा की शोभा यात्रा निकाली।

यूपी के कानपुर में भी भक्तों ने रंग-गुलाल के बीच बप्पा की शोभा यात्रा निकाली।
