मुंबई में नाबालिग से हुए गैंगरेप का खुलासा कुछ इस तरह हुआ
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहां 15 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। खास बात ये है कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब इस लड़की की आंटी के पास व्हाट्स एप पर गैंगरेप का वीडियो सामने
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर शर्मसार हुई है। यहां 15 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। खास बात ये है कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब इस लड़की की आंटी के पास व्हाट्स एप पर गैंगरेप का वीडियो सामने आया।
इस मामले के सभी आरोपी नाबालिग हैं। मिड के मुताबिक, वारदात बीती 8 नवंबर की है। छात्रा के एक सहपाठी ने उसे अपने कमरे पर पढ़ाई करने के बहाने बुलाया था। वहां आरोपी ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। अपनी करतूतों की वीडियो क्लिप भी बनाई और उसे सार्वजनिक करने के धौंस देते हुए पीड़ितों को मुंह न खोलने की धमकी दी।
बहरहाल, वीडियो व्हाट्स ऐप पर वायरल हो गया और अब छात्रा की आंटी तक पहुंच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की उम्र 15-16 वर्ष है जो लड़की के स्कूल से ही है और उसके पड़ोस में रहते हैं।
पीड़ित छात्रा के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी मां विदेश में काम करती है। छात्रा यहां अपनी बहन, दादी और आंटी के साथ रहती है।
...और रो पड़ी छात्रा
आंटी ने जैसे ही वीडियो देखा, वे चौंक गई। उन्होंने तुरंत छात्रा को वीडियो दिखाया, तो वह रो पड़ी। इसके बाद मलाड पुलिल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।छात्रा की दादी का कहना है कि पूरा परिवार गहरे सदमे में है।