Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

G20 Summit 2023 LIVE Updates: पीएम मोदी ने आगामी जी-20 की अध्यक्षता के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति को दी बधाई

G20 Summit 2023 LIVE Updates: राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) की शुरुआत 9 सितंबर से हो चुकी है। आज G20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने G20 के पहले दिन सभी वैश्विक नेताओं का भारत की धरती पर स्वागत किया था। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 'भारत दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को विश्वास और निर्भरता में बदलने का आह्वान करता है। यह हम सभी के लिए एक साथ आगे बढ़ने का समय है।'

By Versha SinghSun, 10 Sep 2023 07:40 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, एजेंसी। G20 Summit 2023 Delhi Live Updates: राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) की शुरुआत 9 सितंबर से हो चुकी है। आज G20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 की शुरुआत होने से पहले मोरक्को में आए भूकंप में हुई कई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

बता दें कि 10 सितंबर तक चलने वाले इस समिट के लिए दिल्ली में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेहमानों के स्वागत और उनकी सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। इस खास सम्मेलन के दौरान दुनियाभर की नजरें भारत पर हैं।

वहीं, G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते गुरुवार (8 सितंबर) को भी विभिन्न देशों के जनप्रतिनिधियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी। PM मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जुगनाथ के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल हुए। 

10 Sept 20237:40:54 PM
G20 Summit 2023: पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की मुलाकात
blog images

पीएम मोदी ने दिल्ली में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे के साथ बैठक की और इस दौरान दोनों देशों के बीच दोस्ती और आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत हुई।

10 Sept 20236:59:21 PM
G20 Summit 2023:पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति से की मुलाकात
blog images

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के साथ एक बेहतरीन मुलाकात हुई। भारत और ब्राजील के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं। हमने दोनों देशों के बीच कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में व्यापार और सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों के बारे में बात की। मैंने ब्राजील को आगामी G20 अध्यक्षता के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दीं।

10 Sept 20236:42:19 PM
G20 Summit 2023: पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से की मुलाकात
blog images

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। पीएम मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करते हुए हम भारत और कोरिया गणराज्य के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को और बढ़ावा देने पर सहमत हुए।

10 Sept 20235:34:50 PM
इमैनुएल मैक्रां ने चंद्रयान-3 की सफलता पर पीएम मोदी को दी बधाई

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने चंद्रयान-3 की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। मैक्रां ने इस दौरान अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और फ्रांस के आपसी सहयोग को याद किया। उन्होंने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत की सदस्यता के लिए अपना दृढ़ और अटूट समर्थन दोहराया।

10 Sept 20235:19:50 PM
G20 Summit: पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज से की मुलाकात
blog images

पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, "दिल्ली में जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ बहुत अच्छी मुलाकात हुई। G-20 शिखर सम्मेलन को अपने विचारों से समृद्ध बनाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही इस बात पर भी चर्चा हुई कि भारत और जर्मनी किस तरह से स्वच्छ ऊर्जा, इनोवेशन और एक बेहतर ग्रह की दिशा में मिलकर काम करना जारी रख सकते हैं।"

10 Sept 20235:14:47 PM
G20 Summit: जी-20 की सफल अध्यक्षता के लिए तुर्किये के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
blog images

तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने जी-20 की सफल अध्यक्षता के लिए भारत को धन्यवाद दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे मेरी पत्नी और पूरा तुर्किये प्रतिनिधिमंडल की मेहमाननवाजी के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा, "जी-20 शिखर सम्मेलन के पहले सत्र में हमने उन पर्यावरणीय चुनौतियों के बारे में बात की, जिनका सामना वर्तमान में हमारा ग्रह कर रहा है।

10 Sept 20234:56:25 PM
G20 Summit 2023 LIVE: खालिस्तान उग्रवाद पर पीएम मोदी के साथ हुई वार्ताः जस्टिन ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि खालिस्तान उग्रवाद और विदेशी हस्तक्षेप इन दोनों मुद्दों पर पीएम मोदी के साथ विस्ता से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा, " कनाडा हमेशा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, अंतरात्मा की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण विरोध की स्वतंत्रता की रक्षा करेगा और यह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि हम हिंसा को रोकने और नफरत को पीछे धकेलने के लिए हमेशा मौजूद रहें।

10 Sept 20234:45:59 PM
G20 Summit 2023: पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री से की मुलाकात
blog images

 जी-20 शिखर सम्मेलन से अलग पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि हमने भारत-कनाडा संबंधों पर कई क्षेत्रों में विस्तार से चर्चा की है।

10 Sept 20234:28:57 PM
G20 Summit 2023 LIVE: महत्वाकांक्षा से भरा रहा है जी-20 सम्मेलनः भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने जी 20 इंडिया और अमिताभ कांत को बधाई दिया है। उन्होंने कहा, "मैं जी 20 इंडिया और अमिताभ कांत को बधाई देता हूं। इस दौरे के लिए ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति को धन्यवाद। यह महत्वाकांक्षा, समावेशन और निर्णयों से संपन्न जी-20 शिखर सम्मेलन रहा है।"

10 Sept 20234:25:39 PM
G20 summit Delhi: फ्रांस और भारत के बीच रिश्ते मजबूतः इमैनुएल मैक्रां

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच एक मजबूत द्विपक्षीय साझेदारी है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत रक्षा साझेदारी थी, जिसको पिछले दो सालों के दौरान और मजबूत किया गया है। बैस्टिल दिवस पर पीएम मोदी का फ्रांस दौरा हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पल था। फ्रांस में पीएम मोदी के आने से फ्रांसीसी लोग बहुत गौरवान्वित हुए थे और उन्होंने भारत के लिए मित्रता और सम्मान महसूस किया।

10 Sept 20234:04:03 PM
G20 summit: डिजिटल दुनिया में यह महत्वपूर्ण है कि हम यह वास्तव में मानव केंद्रित हो- गिल्बर्ट एफ हो
blog images

G20 summit 2023 live update: G-20 शिखर सम्मेलन का आज समापन हो चुका है। इस समापन की घोषणा पीएम मोदी ने की। इस मौके पर जी-20 डिक्लेरेशन पर बनी आम सहमति पर अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के महानिदेशक गिल्बर्ट एफ होंगबो ने कहा, "...मैं इस डिक्लेरेशन के लिए भारत की अध्यक्षता को बधाई देना चाहता हूं। वार्ता आसान नहीं है लेकिन मुझे खुशी है कि इस पर आम सहमति बनी। जो एक सकारात्मक विकास है... न केवल वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर बल्कि हम एक ऐसे भविष्य की तरफ बढ़ रहे हैं जहां हम अर्थव्यवस्था और जीवन की प्रौद्योगिकी और AI पर ज्यादा निर्भरता की ओर ले जा रहे हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि हम यह वास्तव में मानव केंद्रित हो...।"

10 Sept 20233:46:37 PM
G-20 Summit: राष्ट्रपति मैक्राें के साथ दोपहर के भोजन के समय एक बहुत ही सार्थक बैठक हुई- पीएम मोदी
blog images

G-20 Summit: G-20 शिखर सम्मेलन का समापन हो चुका है। इस समापन की घोषणा पीएम मोदी ने की है। वहीं, पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने एकसाथ लंच किया। इस मौके पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट कर बोले, "राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ दोपहर के भोजन के समय एक बहुत ही सार्थक बैठक हुई। हमने कई विषयों पर चर्चा की। हम यह सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं कि भारत-फ्रांस संबंध प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएं।" 

10 Sept 20233:40:39 PM
हम वैश्विक शासन-विधि में गहन सुधार का करते हैं समर्थन- राष्ट्रपति इमैनुएल

G20 summit 2023 live update: G-20 शिखर सम्मलेन का समापन हो चुका है।  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इस मौके पर पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर कहा, "हम वैश्विक शासन-विधि में गहन सुधार का समर्थन करते हैं। सुरक्षा परिषद के साथ-साथ विश्व बैंक और IMF को भी जनसांख्यिकी और अर्थव्यवस्था के संदर्भ में आज की वास्तविकता को प्रतिबिंबित करना होगा...।"

10 Sept 20233:32:18 PM
G-20 Summit: भारत ने जी-20 की अध्यक्षता के दौरान एकता और शांति का संदेश दिया- राष्ट्रपति इमैनुएल

G-20 Summit: G-20 शिखर सम्मेलन का समापन हो चुका है। फ़्रांस  के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा, "मैं PM मोदी को धन्यवाद देता हूं। भारत ने जी-20 की अध्यक्षता के दौरान एकता और शांति का संदेश देने की पूरी कोशिश की, जबकि रूस अभी भी यूक्रेन पर अपनी आक्रामकता जारी रखे हुए है... "

10 Sept 20233:22:06 PM
G20 Summit: G-20 के वर्चुअल सेशन हमारे लिए उन समझौतों के कार्यान्वयन की समीक्षा करने का एक और अवसर

G20 Summit 2023 LIVE Updates: G-20 शिखर सम्मेलन का समापन आज हो गया है। इस समापन की घोषणा पीएम मोदी ने की। इस मौके पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, "आज के सत्र का समापन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह नवंबर के अंत में G 20 का एक और वर्चुअल सेशन बुलाएंगे। यह हमारे लिए उन समझौतों के कार्यान्वयन की समीक्षा करने का एक और अवसर होगा जिन पर हम आज पहुंचे हैं।"

10 Sept 20233:15:20 PM
G20 Summit: बहुपक्षीय विकास बैंक को कैसे आगे ले जाना है उसपर सहमति बनी- अजय सेठ
blog images

G20 Summit 2023 LIVE Updates: G-20 शिखर सम्मेलन का समापन हो चुका है। पीएम मोदी ने खुद इसका एलान किया। समापन के बाद अलग-अलग मुद्दों पर किन बातों को लेकर चर्चा हुई है उसको लेकर मीडिया के बातचीत में बताया जा रहा है। इस मौके पर वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ ने कहा, "बहुपक्षीय विकास बैंक को कैसे मजबूत बनाना है, उनके मैंडेट कैसे सुदृढ़ बनाने हैं, उसके लिए कैसे धनराशि की व्यवस्था करनी है, उन्हें कैसे आगे ले जाना है उसपर सहमति बनी है...मुख्य तौर पर क्रिप्टो तकनीक कैसे सहायक हो सकती है, उसके क्या पॉलिसी रिस्क हैं और इसके क्या विनियम होने चाहिए इसपर नेताओं से एक मजबूत समर्थन मिला है..."

10 Sept 20233:08:54 PM
G20 Summit: जापान ने पूरी बैठकों में रूसी सैनिकों की यूक्रेन से तत्काल वापसी पर जोर दिया- पीएम फुमिय

G20 Summit 2023 LIVE Updates: G-20 शिखर सम्मेलन का समापन हो चुका है। पीएम मोदी ने इसकी घोषणा की है। पीएम के इस इस घोषणा के बाद सभी देशों के राष्ट्र अध्यक्ष पीएम मोदी का धन्यवाद ज्ञापन कर रहे हैं और जी 20 किए गए महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत को साझा कर रहे हैं। इस मौके पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा, "यूक्रेन पर रूस की आक्रामकता पर जापान ने पूरी बैठकों में रूसी सैनिकों की तत्काल वापसी पर जोर दिया है...हमने अपनी स्थिति को रेखांकित किया कि रूस की परमाणु धमकी तो दूर, परमाणु हथियारों का उपयोग भी बिल्कुल अस्वीकार्य है। मैंने संघर्ष के तहत कमजोर आबादी को वैश्विक समुदाय से सहायता के महत्व पर भी प्रकाश डाला है..."

10 Sept 20233:03:57 PM
G20 Summit: मैं G-20 शिखर सम्मेलन के परिणामों का पालन करने के लिए उत्सुक हूं- पीएम फुमियो
blog images

G20 Summit 2023 LIVE Updates: G-20 शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा पीएम मोदी कर चुके हैं। सम्मेलन के समापन के बाद भाग लिए हुए सभी देशों के राष्ट्रअध्यक्ष एक-एक कर  पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा, "इस वर्ष के अध्यक्ष के रूप में भारत के नेतृत्व में, हम जी 20 नेताओं की घोषणा पर सहमत होने में सक्षम थे जो वास्तव में एक सार्थक उपलब्धि है। जापान जी 7 के नतीजों को जी 20 तक पहुंचाने के इरादे से बातचीत में लगा हुआ है और हम हिरोशिमा शिखर सम्मेलन में पुष्टि किए गए बिंदुओं को जी 20 को सौंपने में सक्षम थे। मैं जी 7 और जी 20 द्वारा दिए गए परिणामों का पालन करने के लिए अन्य नेताओं के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं...

10 Sept 20232:52:32 PM
G20 Summit: जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने पीएम मोदी को G-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिया धन्यवाद

G20 Summit 2023 LIVE Updates: जापान के पीएम किशिदा ने जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। आज समापन के दौरान जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा  "पिछले पांच दिनों के दौरान मैंने जकार्ता में आसियान-संबंधित शिखर सम्मेलन और जी20 नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में भाग लिया। सबसे पहले मैं दोनों देशों की सराहना करता हूं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष और दोनों सरकारों के सदस्यों के रूप में उत्कृष्ट नेतृत्व करने के लिए मैं दोनों को धन्यवाद देता हूं..."

10 Sept 20232:20:53 PM
G20 Summit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा दिए गए रात्रिभोज में दिखा भारत का विविध रंग
blog images

G20 Summit 2023: G-20 शिखर सम्मेलन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी मेहमानों के लिए भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया। इस आयोजन में भारत ने दुनिया के सामने अपनी विविध संगीत विरासत का प्रदर्शन किया। इसमें पूरे देश के पारंपरिक संगीत का उपयोग देखा गया। मुख्य आकर्षण गंधर्व अटोद्यम था। यह एक अद्वितीय संगीतमय मिश्रण है जिसमें पूरे भारत के संगीत वाद्ययंत्रों की एक उत्कृष्ट सिम्फनी शामिल है, जो शास्त्रीय वाद्ययंत्रों के समूह के साथ हिंदुस्तानी, लोक और समकालीन संगीत का प्रदर्शन करती है।

10 Sept 20232:14:59 PM
पश्चिम ने बहुत पहले जलवायु परिवर्तन पर कई वादें किए, अब वादों पर काम करने की जरूरत- सर्गेई लावरोव
blog images

G20 Summit 2023 LIVE Updates: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने जलवायु परिवर्तन और  पश्चिम द्वारा उठाए गए कदमों पर वह बोले, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, "... पश्चिम ने भी बहुत पहले जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक परिणामों का मुकाबला करने के लिए अर्थशास्त्रियों को तैयार करने के लिए प्रति वर्ष 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया था, लेकिन उस पर कुछ भी नहीं किया गया है। घोषणा में उन कार्यों का भी उल्लेख है जिन्हें वैश्विक अर्थव्यवस्था में हितों का संतुलन सुनिश्चित करने के लिए लंबे समय से किए गए वादों के अनुसार करने की आवश्यकता है..."

10 Sept 20231:53:53 PM
G20 summit: यूक्रेन स्पष्ट रूप से चर्चा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है - यूके की प्रतिनिधि फ्रेडी
blog images

G20 summit 2023 live update: G-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों के लिए एक प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में कई देशों के राष्ट्रअध्यक्ष और प्रतिनिधि शामिल हुए। भारत मंडपम में लगी इस प्रदर्शनी पर यूके प्रतिनिधि फ्रेडी ने कहा, "यह एक बेहतरीन अनुभव है। हम बहुत सी चीजें अपने साथ यूके वापस ले जाना चाहेंगे... कई महत्वपूर्ण चीजों पर चर्चा करने के लिए सभी नेताओं को एक साथ लाना हमेशा अच्छा होता है, उस समय बहुत सारे ऐतिहासिक क्षण घटित होते हैं। यूक्रेन स्पष्ट रूप से चर्चा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है और यूक्रेन के लिए हमारा समर्थन यूके के एजेंडे में सबसे ऊपर है।"

10 Sept 20231:47:44 PM
G20 Summit: बहुत खुश हूं कि अफ्रीकन यूनियन को जी 20 में शामिल किया गया -WTO प्रतिनिधि
blog images

G20 Summit 2023 LIVE Updates: G-20 शिखर सम्मेलन में मेहमानों के लिए एक प्रदर्शनी भी रखी गई थी। इस प्रदर्शनी में WTO प्रतिनिधि निकोल मेन्सा ने भी भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआइ से बातचीत में बताया कि भारत मंडपम में लगी प्रदर्शनी पर WTO प्रतिनिधि निकोल मेन्सा ने कहा, "यह एक बेहद सुंदर प्रदर्शनी है और मुझे लगता है कि वस्तुओं, कपड़ों, कलाकृतियों को देखना ही भारतीय संस्कृति का एक सुंदर प्रदर्शन है... एक अफ्रीकी के रूप में, मैं भी बहुत खुश हूं कि अफ्रीकन यूनियन को जी 20 में शामिल किया गया है। हमारे लिए यह बहुत फायदेमंद है।"

10 Sept 20231:34:31 PM
G20 summit: ब्राजील के राष्ट्रपति बोले- मेरे राजनीतिक जीवन में महात्मा गांधी का बहुत महत्व
blog images

G20 summit 2023 live update: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो ने दूसरे दिन के अपनी अध्यक्षता में बोले, "जब हम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए गए उस समय मैं बहुत भावुक हो ऊठा था। मेरे राजनीतिक जीवन में महात्मा गांधी का बहुत महत्व है क्योंकि अहिंसा का मैंने कई दशकों तक अनुसरण किया है, जब मैं श्रमिक आंदोलन के लिए लड़ा था। यही कारण है कि जब मैंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तो मैं भावुक हो उटा था।" 

10 Sept 20231:24:57 PM
गुजराती गायक बृजराज गढ़वी ने G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज में दी प्रस्तुति
blog images

G20 summit 2023 live update: गुजराती गायक बृजराज गढ़वी जिन्होंने कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित भव्य रात्रिभोज में प्रस्तुति दी थी। न्यूज एजेंसी एएनआइ के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "एक गुजराती गायक के रूप में, जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विश्व नेताओं के सामने प्रदर्शन करना हमारे लिए यह एक बड़ा अवसर है। गुजराती लोक उद्योग और इसके बाद गायकों को काफी बढ़ावा मिलेगा..."

10 Sept 20231:13:31 PM
G20 summit: नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता भारत के पास

G20 summit 2023 live update: G-20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन पीएम मोदी ने सम्मेलन को समाप्त करते हुए कहा कि, "...भारत के पास नवंबर तक G 20 की अध्यक्षता है। इन दो दिनों में आपने कई बातें और प्रस्ताव रखे हैं। हमारी ज़िम्मेदारी है कि जो सुझाव आए और देखा जाए कि उनकी प्रगति में गति कैसे लाई जा सकती है। मेरा प्रस्ताव है कि हम नवंबर के अंत में G 20 का एक और वर्चुअल सेशन रखें। इसमें हम इस समिट के दौरान में हुई तय विषयों की समीक्षा कर सकते हैं। इस सबका ब्योरा हमारी टीम आपके साथ साझा करेगी। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सब इससे जुड़ेंगे।"

10 Sept 20231:06:09 PM
G-20 summit: हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां लाखों मनुष्य अभी भी भूखे रहते हैं

G20 summit 2023 live update: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा, "... हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां धन अधिक केंद्रित है, जहां लाखों मनुष्य अभी भी भूखे रहते हैं, जहां सतत विकास को हमेशा खतरा रहता है, जिसमें सरकारी संस्थान अभी भी वास्तविकता को प्रतिबिंबित करते हैं। हम इन सभी समस्याओं का सामना तभी कर पाएंगे जब हम असमानता के मुद्दे पर ध्यान देंगे - आय की असमानता, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, भोजन, लिंग और नस्ल तक पहुंच और प्रतिनिधित्व की असमानता भी इसके मूल में है।" 

10 Sept 20231:00:48 PM
G-20 summit: पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को सौंपी अध्यक्षता

G20 summit 2023 live update: G-20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे दिन की कमान ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो को सौंपी हैं। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा- मैं राष्ट्रपति लुइज इनासियो को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उन्हें G 20 की अध्यक्षता सौंपता हूं। 

10 Sept 202312:42:41 PM
G20 summit: ब्रिटेन के पीएम सुनक ने हरित जलवायु कोष के लिए दिए दो अरब अमेरिकी डॉलर

G20 summit 2023 live update: ब्रिटेन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने में दुनिया की मदद करने के मकसद से अपनी ‘‘सबसे बड़ी’’ एकल वित्तपोषण प्रतिबद्धता के तहत हरित जलवायु कोष के लिए दो अरब अमेरिकी डॉलर प्रदान करेगा। भारत में ब्रिटेन के उच्चायोग ने बताया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और उसके अनुसार ढलने में दुनिया के कमजोर लोगों की मदद करने के लिए वित्तीय योगदान देने की घोषणा की है।

10 Sept 202312:21:40 PM
G-20 summit: हमारा भविष्य डिजिटल होगा - यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष
blog images

G20 summit 2023 live update: यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भविष्य के बारे में बात की। उन्होंने कहा भविष्य डिजिटल होगा। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज मेरा ध्यान आर्टफिशल इन्टेलिजन्स  और डिजिटल बुनियादी ढांचे पर है। जैसा कि हम सभी को पता है एआई जोखिमों से रहित नहीं है, लेकिन यह जबरदस्त अवसर भी प्रस्तुत करेगा। प्रौद्योगिकी तेजी से विकसित हो रही है, इसलिए इसका उपयोग करना महत्वपूर्ण है।

10 Sept 202312:14:46 PM
G20 summit: त्रिपुरा CM माणिक साहा ने पीएम मोदी को G-20 के सफल आयोजन के लिए दी बधाई
blog images

G20 summit 2023 live update: G-20 शिखर सम्मेलन अपने आखिरी दौर में है। पीएम मोदी को सभी देश और विदेश के नेता इसके सफल आयोजन को लेकर बधाई देते हैं। इस मौके पर त्रिपुरा CM माणिक साहा ने कहा, "G-20 बहुत सफल रहा है... वसुधैव कुटुम्बकम्- वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर की हमारी सोच कामयाब हुई। एक साथ रहने की भावना से G-20 को बहुत फायदा होगा।"

10 Sept 202312:10:23 PM
G-20 summit: दिखाए गए शिल्प प्रदर्शनी को देखना पूरे भारत में घूमने जैसा - UN प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक
blog images

G20 summit 2023 live update: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक, "मुझे लगता है कि यह (शिल्प प्रदर्शनी) अद्भुत है, यह बहुत शानदार हैं क्योंकि जो लोग सिर्फ कॉन्फ्रेंस और हॉटल के बीच ही जा सकते हैं, और जो लोग दिल्ली में नहीं घूम सकते, उनके लिए यह प्रदर्शनी पूरे भारत में घूमने जैसा है...।"

10 Sept 202312:04:27 PM
G20 summit: हमारे संघर्ष के दौरान भारत बहुत मजबूती के साथ खड़ा रहा- दक्षिण अफ्रीका
blog images

G20 summit 2023 live update: दक्षिण अफ्रीका से प्रतिनिधि जोडवा लाली ने न्यूज एजेंसी एएनआइ से बातचीत करते हुए बताया कि दक्षिण अफ्रीका में हमारा एक बहुत बड़ा भारतीय समुदाय है, इसलिए भारत हमारे राष्ट्रीय ढांचे का एक बहुत मजबूत हिस्सा है... हमारे बीच संबंध बहुत लंबे, बहुत गहरे हैं और हमारे संघर्ष के दौरान भारत हमारा बहुत मजबूत मित्र था... क्रिकेट के मैदान को छोड़कर भारत और दक्षिण अफ्रीका बहुत करीबी दोस्त हैं। मैं यहां निजी दौरे पर आना चाहूंगी: 

10 Sept 202311:45:43 AM
G-20 India: हमने ग्लोबल साउथ के उद्देश्यों को किया हासिल- हर्षवर्धन श्रृंगला
blog images

G-20 India: भारत के G-20 प्रेसीडेंसी के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला ने G-20 को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआइ से बातचीत की। उन्होंने कहा, "हमने ग्लोबल साउथ के उद्देश्यों को हासिल कर लिया है। हमने ग्लोबल साउथ की आवश्यकताओं और चिंताओं को संबोधित किया है... हमें बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी अध्यक्षता में G 20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ के आगमन की घोषणा की।" 

10 Sept 202311:35:21 AM
G20 India: किसी भी शिखर सम्मेलन के अंत में एक आम सहमति पर पहुंचना अहम- हर्षवर्धन श्रृंगला
blog images

G-20 India: भारत के G-20 प्रेसीडेंसी के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंगला हैं। हर्षवर्धन श्रृंगला ने न्यूज एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए कहा कि, "यह ऐतिहासिक था क्योंकि एक सामान्य बहुपक्षीय प्रक्रिया में आपको किसी भी शिखर सम्मेलन के अंत में एक आम सहमति पर पहुंचना होता है... हमारी अध्यक्षता के पहले दिन, हम अपने G-20 भागीदारों के समर्थन से सर्वसम्मति दस्तावेज पर आम सहमति तक पहुंचने में सक्षम थे...

10 Sept 202311:24:22 AM
G-20 India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के निमंत्रण पर शामिल हुए थे विदेश समेत देश के कई नेता
blog images

G-20 India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीस, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 9 सितंबर को आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए।

10 Sept 202311:08:03 AM
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो ने पीएम मोदी को भेंट किया पौधा
blog images

G20 summit 2023 live update: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो ने जी20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पौधा भेंट कर अगले सेशन के शुरुआत होने की घोषणा की।

10 Sept 202310:53:55 AM
G20 summit : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन हुए वियतनाम के लिए रवाना
blog images

G20 summit 2023 live update: G20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दिल्ली से वियतनाम के लिए रवाना हुए।

10 Sept 202310:47:31 AM
G20 summit: G- 20 परिवार ने अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की अर्पित- PM मोदी
blog images

G20 summit 2023 live update: सभी देशों के राष्ट्रअध्यक्षों द्वारा राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दिया गया। इस मौके पर पीएम मोदी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "राजघाट पर G- 20 परिवार ने शांति, सेवा, करुणा और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसे-जैसे विविध राष्ट्र एकजुट हो रहे हैं, गांधी जी के शाश्वत आदर्श सामंजस्यपूर्ण, समावेशी और समृद्ध वैश्विक भविष्य के लिए हमारी सामूहिक दृष्टि का मार्गदर्शन करते हैं।"

10 Sept 202310:33:50 AM
G20 Summit 2023: पूजा में मंत्रमुग्ध दिखे ऋषि सुनक और उनकी पत्नी

G20 Summit 2023: यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में। दोनों की कुछ सुंदर तस्वीरें सामने आईं हैं। 

/

10 Sept 202310:29:30 AM
G20 Summit 2023: UK सरकार ग्रीन क्लाइमेट फंड को देगी 2 बिलियन डॉलर

G20 Summit 2023: यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत में G20 के समापन पर रिकॉर्ड जलवायु सहायता प्रतिबद्धता की घोषणा की। यूके ग्रीन क्लाइमेट फंड को 2 बिलियन डॉलर प्रदान करेगा जो दुनिया को जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करने के लिए यूके द्वारा की गई सबसे बड़ी एकल फंडिंग प्रतिबद्धता है। यूके ग्रीन क्लाइमेट फंड (जीसीएफ) में £1.62 बिलियन ($2 बिलियन) का योगदान देगा, जिसे COP15 में कोपेनहेगन समझौते के बाद 194 देशों द्वारा स्थापित किया गया था। इसकी जानकारी भारत में ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा साझा की गई है। 

इसके साथ ही G20 शिखर सम्मेलन में, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने नेताओं से इस दिसंबर में COP28 शिखर सम्मेलन से पहले एक साथ काम करने का आह्वान किया है ताकि वे अपने देशों के कार्बन उत्सर्जन को कम कर सकें और जलवायु परिवर्तन के परिणामों से निपटने के लिए कमजोर अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन कर सकें। 

10 Sept 202310:01:52 AM
G20 summit: PM ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने किया अक्षरधाम मंदिर दर्शन
blog images

G20 summit 2023 live update: G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए हुए यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने  दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर दर्शन के लिए आए। 

10 Sept 20239:53:02 AM
G20 India: राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
blog images

G20 summit 2023 live update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, अन्य राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा और पुष्पांजलि अर्पित की।

10 Sept 20239:42:10 AM
G20 India: जो बाइडन और PM मोदी समेत अन्य राष्ट्राध्यक्षों ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

G-20 In India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य राष्ट्राध्यक्ष और सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और  पुष्पांजलि अर्पित की।

10 Sept 20239:34:41 AM
G20 India: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राजघाट
blog images

G20 summit 2023 live update: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का स्वागत किया।

10 Sept 20239:29:12 AM
G20 India: G-20 भारत के लिए गर्व का क्षण - असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा
blog images

G20 summit 2023 live update: G-20 रात्रिभोज पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "G 20 भारत का गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री के अगुवाई में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को स्थाई सदस्यता मिली। इसके साथ साझा घोषणा पत्र भी पारित हुआ है। यह एक एतिहासिक क्षण था और भारत के लिए महिमामंडित वाला समय था। हम सब भारत के लोग प्रधानमंत्री के लिए गर्व महसूस करते हैं।"

10 Sept 20239:20:30 AM
G20 India: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राजघाट
blog images

G20 summit 2023 live update: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20239:18:26 AM
G20 India: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी पहुंचे राजघाट
blog images

G20 summit 2023 live update: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20239:13:46 AM
G-20 Summit: UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राजघाट
blog images

G20 summit 2023 live update: UK के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20239:07:38 AM
G20 India: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी पहुंचे राजघाट
blog images

G20 summit 2023 live update: राजघाट पहुंचने के क्रम में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20239:04:49 AM
G20 India: चाइना के पीएम ली कियांग महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राजघाट
blog images

 G20 summit 2023 live update: पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20239:01:51 AM
G20 india: तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन पहुंचे राजघाट
blog images

G20 summit 2023 live update: तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20238:55:18 AM
G20 India: जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

G20 summit 2023 live update: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए सभी देशों के राष्ट्रीयअध्यक्ष एक-एक कर राजघाट पहुंच रहे हैं। इस क्रम में जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20238:51:33 AM
G20 india: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल पहुंचे राजघाट
blog images

G20 summit 2023 live update: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20238:46:46 AM
G20 india: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राजघाट
blog images

G20 summit 2023 live update: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20238:43:22 AM
G20 india: नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू भी पहुंचे राजघाट
blog images

G20 summit 2023 live update: राजघाट पहुंचने के सिलसिले में नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20238:38:30 AM
G20 india: मेक्सिको के अर्थव्यवस्था मंत्री रकेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज पहुंची राजघाट
blog images

G20 summit 2023 live update: G-20 में शिरकत करने आए अलग-अलग देशों के राष्ट्रअध्यक्ष आज दिल्ली के राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक-एक करके पहुंच रहे हैं। संयुक्त मैक्सिकन राज्य के अर्थव्यवस्था मंत्री रकेल ब्यूनरोस्त्रो सांचेज भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20238:33:22 AM
G20 news live: स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो पहुंचीं राजघाट
blog images

G20 summit 2023 live update: स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचीं।

10 Sept 20238:27:59 AM
G20 Summit: वैश्विक नेता महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि, राजघाट की तस्वीरें आईं सामने
blog images

G20 Summit: सभी वैश्विक नेता राजघाट पहुंच चुके हैं। ये तस्वीरें राजघाट से हैं जहां जी20 नेता और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अन्य प्रमुख महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

10 Sept 20238:25:19 AM
G20 Summit 2023: सिंगापुर के PM महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राजघाट

G20 Summit 2023: सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20238:24:09 AM
G20 Summit : ओमान के उप प्रधानमंत्री पहुंचे राजघाट

G20 Summit : ओमान के उप प्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमूर अल सैद महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20238:22:30 AM
G20 Delhi LIVE: नीदरलैंड के PM महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे राजघाट

G20 Delhi LIVE: नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20238:20:48 AM
G20 Delhi: मॉरीशस के PM महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे राजघाट

G20 Delhi: मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20238:09:47 AM
G20 Delhi LIVE: नेता और प्रतिनिधि महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राजघाट

G20 Delhi LIVE: एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासत्सुगु असाकावा, आईएमएफ के प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और अन्य नेता और प्रतिनिधि महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे। 

इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे।

10 Sept 20237:53:47 AM
G20 Summit 2023: अक्षरधाम मंदिर से रवाना हुए ऋषि सुनक

G20 Summit 2023: यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुए।

10 Sept 20237:12:47 AM
G20 Delhi: ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक पहुंचे अक्षरधाम

G20 Delhi: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे।

10 Sept 20236:52:52 AM
G20 Summit 2023 LIVE Updates: आज अक्षरधाम मंदिर की यात्रा करेंगे ऋषि सुनक
blog images

G20 Summit 2023 LIVE Updates: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज दिल्ली में स्थित अक्षरधाम मंदिर की यात्रा करेंगे। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

9 Sept 202310:09:41 PM
G20 Summit 2023:मेहमानों को सुनने को मिली भारत की प्राचीन शास्त्रीय वाद्ययंत्रों की धुन

जी-20 मेहमानों के स्वागत में शनिवार को भारत मंडपम परिसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विशेष रात्रि भोज का आयोजन किया। इसमें शामिल शीर्ष नेताओं को भारत की प्राचीन शास्त्रीय वाद्ययंत्रों की धुन सुनने को मिली। इस दौरान मेहमानों ने रावणहत्था और रुद्रवीणा की धुनों का भी लुत्फ उठाया। कलाकारों ने तबला और पियानो पर विशेष प्रस्तुति दी। भारत वाद्य दर्शनम (भारत की संगीतमय यात्रा) की प्रस्तुति गंधर्व आराध्यम समूह द्वारा दी गई।

9 Sept 202310:02:14 PM
G20 Summit: निर्मला सीतारमण ने पीएम शेख हसीना से की मुलाकात
blog images

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ मुलाकात की।

9 Sept 20239:24:56 PM
G20 Summit Delhi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की ऋषि सुनक से मुलाकात
blog images

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत मंडपम में आयोजित रात्रि भोज के दौरान ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और ब्रटेन के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की।

9 Sept 20238:27:39 PM
G20 Summit 2023: विदेशी मेहमानों के लिए रात्रिभोज का मेन्यू आया सामने
blog images

वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विदेशी मेहमानों को रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया है। रात्रिभोज का मेन्यू भी सामने आ गया है। इसमें श्रीअन्न से बने व्यंजन भी शामिल किए गए हैं। भोज पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी है। मेन्यू कार्ड में शरद ऋतु के व्यंजनों को शामिल किया गया है।

9 Sept 20237:57:20 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने पीएम मोदी के साथ शेयर की तस्वीर
blog images

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ जी-20 के दौरान ली गई एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "भारत में दूसरे उपयोगी दिन के लिए तैयार प्रधानमंत्री।"

9 Sept 20237:39:22 PM
G20 Summit 2023 LIVE: रात्रिभोज के लिए भारत मंडपम पहुंचे वैश्विक नेता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित जी-20 रात्रिभोज के लिए दिल्ली के भारत मंडपम में वैश्विक नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीव, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम, आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) के महासचिव माथियास कॉर्मन, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट समेत कई नेताओं का स्वागत किया।

 

9 Sept 20237:24:27 PM
G20 Summit: भारत मंडपम पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु

G-20 रात्रिभोज की मेजबानी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भारत मंडपम पहुंचीं। इस दौरान वह पीएम मोदी से मुलाकात कीं।

9 Sept 20237:02:27 PM
G20 Summit: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री के साथ की द्विपक्षीय बैठक
blog images

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी के साथ दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से अलग द्विपक्षीय बैठक की।

9 Sept 20236:20:21 PM
G20 Summit: आर्थिक कॉरिडोर से पूरे विश्व में होगी टिकाऊ कनेक्टिविटिः पीएम मोदी

भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर और वैश्विक बुनियादी ढांचे और निवेश के लिए साझेदारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे मित्र राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ मुझे इस आयोजन की अध्यक्षता करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज हम सबने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक समझौता संपन्न होते हुए देखा है। आने वाले समय में भारत पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक एकीकरण का प्रभावी माध्यम होगा। ये पूरे विश्व में कनेक्टिविटी और विकास को टिकाऊ दिशा प्रदान करेगा।

9 Sept 20236:17:52 PM
G20 Summit 2023: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद

जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत मध्य पूर्व यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर पर कहा कि यह वास्तव में बहुत ही बड़ी बात है। उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर यही G-20 शिखर सम्मेलन का फोकस है। और कई मायनों में यह इस साझेदारी का फोकस भी है जिसके बारे में हम आज बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले घोषणा की गई थी कि अमेरिका आर्थिक गलियारों में निवेश करने के लिए सभी भागीदारों के साथ काम करेगा।

9 Sept 20236:12:11 PM
G20 Summit 2023: भारत मध्य पूर्व यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर जल्द होगा लॉन्च

भारत मध्य पूर्व यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यह कॉरिडोर भारत, यूएई, सऊदी अरब, EU, फ्रांस, इटली, जर्मनी और अमेरिका को शामिल करते हुए कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को लेकर सहयोग पर एक पहल होगी।

9 Sept 20235:54:12 PM
G20 Summit 2023 LIVE: पीएम मोदी ने ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस को किया लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस लॉन्च किया। इस दौरान उनके साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी मौजूद रहे।

9 Sept 20235:43:44 PM
G20 Summit Delhi: बहुपक्षीय विकास बैंक की आवश्यकता पर बनी सहमतिः निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि बेहतर, बड़े और अधिक प्रभावी बहुपक्षीय विकास बैंक (MDB) की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की गई। बेहतर बड़े और अधिक प्रभावी एमडीबी का होना बेहद जरूरी है क्योंकि दुनिया भर से विकासात्मक मांगें बहुत बढ़ रही हैं, इसलिए इन संस्थानों को बेहतर और बड़ा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि बहुपक्षीय विकास बैंक के पूंजी पर्याप्तता ढांचे पर एक स्वतंत्र पैनल की सिफारिशों के कार्यान्वयन के लिए जी-20 रोडमैप का समर्थन किया गया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि रोडमैप का अनुमान है कि सीएएफ और इसके उपायों के कार्यान्वयन से संभावित रूप से अगले दशक में लगभग 200 बिलियन अमरीकी डॉलर की अतिरिक्त ऋण देने की गुंजाइश पैदा होगी।

9 Sept 20235:21:48 PM
G20 Summit 2023 LIVE: जी-20 के नेताओं ने की आतंकवाद के सभी रूपों की निंदाः जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि जी-20 के नेताओं ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की है और माना कि यह अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है।  काला सागर अनाज गलियारे पर उन्होंने कहा कि इस बारे में कई प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं। रूस के विदेश मंत्री, तुर्किये के राष्ट्रपति और उनका प्रतिनिधिमंडल, संयुक्त राष्ट्र महासचिव और कई लोग यहां पर मौजूद हैं।

9 Sept 20234:52:28 PM
G20 Summit 2023 LIVE: भारत ने चुनौतीपूर्ण समय में ग्रहण की है जी-20 की अध्यक्षता

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत ने भू-राजनीतिक तनाव के चुनौतीपूर्ण समय में जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) को भी वित्तीय समावेशन कार्य योजना (FIAP) में भी एकीकृत किया गया है, जो साल 2024 और 2026 के बीच चलेगा।  

9 Sept 20234:41:16 PM
G20 Summit 2023: वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर है जी-20 का संदेशः विदेश मंत्री जयशंकर

दिल्ली में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन पर बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आज अफ्रीकन यूनियन को भारत की अध्यक्षता में इस समूह की स्थायी सदस्यता दी गई है। उन्होंने कहा, "हमारी अध्यक्षता का संदेश वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 में 20 सदस्य देशों 9 आमंत्रित देशों और 14 अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने हिस्सा लिया है।

9 Sept 20234:05:28 PM
G20 Summit 2023 LIVE: बाइडन ने PM शेख हसीना के साथ ली सेल्फी
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर सेल्फी ली। 

9 Sept 20234:00:00 PM
G20 Summit 2023 LIVE: PM मोदी के नेतृत्व का प्रदर्शन आज दुनिया में हो रहा- शेरपा
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: जी 20 शेरपा अमिताभ कांत ने ट्वीट किया, "सभी विकासात्मक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर 100% सर्वसम्मति के साथ ऐतिहासिक और पथप्रदर्शक जी 20 की घोषणा हुई। नए भू-राजनीतिक पैरा आज की दुनिया में ग्रह, लोगों, शांति और समृद्धि के लिए एक शक्तिशाली आह्वान है। जो आज की दुनिया में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को प्रदर्शित करता है।

9 Sept 20233:53:08 PM
G20 Summit 2023 LIVE: G-20 के इतिहास में भारत की जी20 अध्यक्षता अधिक महत्वाकांक्षी
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: भारत की G20 अध्यक्षता G-20 के इतिहास में सबसे महत्वाकांक्षी रही है। 73 परिणाम (प्रयास की पंक्तियाँ) और 39 संलग्न दस्तावेज़ (राष्ट्रपति दस्तावेज़, कार्य समूह के परिणाम दस्तावेज़ शामिल नहीं) 112 परिणामों और प्रेसीडेंसी दस्तावेज़ों के साथ, हमने पिछले प्रेसीडेंसी की तुलना में मूल कार्य को दोगुने से भी अधिक कर दिया है।

9 Sept 20233:47:04 PM
भारतीय राष्ट्रपति ने अफ्रीकी संघ को G20 में शामिल कर बड़ा कदम उठाया- अर्जेंटीन के राष्ट्रपति
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति, अल्बर्टो फर्नांडीज ने कहा, "मुझे लगता है कि भारतीय राष्ट्रपति ने अफ्रीकी संघ को G20 में शामिल करके एक बड़ा कदम उठाया है। मैंने प्रस्ताव दिया है कि उस निर्णय के आधार पर, G20 को लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई राज्यों के समुदाय को शामिल करना चाहिए जो अफ़्रीकी संघ जैसी ही स्थिति से गुज़रता है।"

9 Sept 20233:36:55 PM
G20 Summit 2023 LIVE: G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन घोषणा पर बनी आम सहमति- PM
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने G20 के दूसरे सत्र में अपने संबोधन में कहा, मुझे अच्छी खबर मिली है। हमारी टीम की कड़ी मेहनत के कारण नई दिल्ली G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन घोषणा पर आम सहमति बन गई है। मेरा प्रस्ताव इस घोषणा को अपनाने का है और मैं इस घोषणा को अपनाने की घोषणा करता हूं। इस अवसर पर, मैं अपने शेरपा, मंत्रियों को बधाई देता हूं, जिन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की और इसे संभव बनाया...

/

9 Sept 20233:29:49 PM
G20 Summit 2023 In Delhi: जी20 के दूसरे सत्र की हुई शुरुआत
blog images

G20 Summit 2023 In Delhi: दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान PM मोदी ने सत्र में अपनी बात रखी। 

9 Sept 20233:24:46 PM
G20 Summit 2023 LIVE: पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को बढ़ाने के लिए भारत ने की पहल- PM

G20 Summit 2023 LIVE: G20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, भारत ने पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए वैश्विक स्तर की पहल का प्रस्ताव दिया है। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा, समावेशी ऊर्जा परिवर्तन के लिए खरबों डॉलर की आवश्यकता; विकसित देश इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

9 Sept 20233:13:36 PM
G20 Summit 2023 LIVE: हम वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन कर रहे शुरू- PM

G20 Summit 2023 LIVE: हम वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन शुरू कर रहे हैं और भारत आप सभी को इस पहल में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है। जी20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने ये बा कही। 

9 Sept 20233:10:50 PM
G20 Summit 2023 LIVE: PM मोदी और जापानी PM ने की द्विपक्षीय बैठक
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की। 

9 Sept 20232:52:09 PM
G20 Summit 2023 LIVE: PM मोदी ने भारत मंडपम में अन्य नेताओं के साथ मिलाया हाथ
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने हाथ मिलाया। 

9 Sept 20232:47:24 PM
G20 Summit 2023 LIVE: PM मोदी और ऋषि सुनक के बीच हो रही द्विपक्षीय बैठक

G20 Summit 2023 LIVE: दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और UK के पीएम ऋषि सुनक के बीच द्विपक्षीय बैठक चल रही है।

9 Sept 20232:45:29 PM
जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना मिल कर होगा- स्पेन की उपराष्ट्रपति
blog images

G20 Summit 2023: स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो ने कहा, "जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए सहयोग करने और मिलकर काम करने की हमारी संयुक्त क्षमता में बहुपक्षवाद और विश्वास का बहुत मजबूत आह्वान किया गया है। आज सुबह की चर्चा इसी और यूरोपीय संघ के जी20 में शामिल होने के स्वागत पर केंद्रित रही। पेरिस और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों में की गई प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए एक संयुक्त समझौता हुआ।"

9 Sept 20232:35:14 PM
G20 Summit 2023: भारत और अमेरिका बड़े पैमाने पर कर रहे सहयोग- मार्गरेट मैकलियोड
blog images

G20 Summit 2023: अमेरिकी विदेश विभाग की हिंदुस्तानी प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कह, जैसा कि आपने संयुक्त बयान में देखा, भारत और अमेरिका बड़े पैमाने पर सहयोग कर रहे हैं। इनमें क्रिटिकल और इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी शामिल हैं। हमने भारतीय इलेक्ट्रॉनिक वाहन परिवर्तन पर कुछ घोषणाएँ की हैं...हमने छात्र गतिशीलता पर विभिन्न साझेदारियों की भी घोषणा की है...

9 Sept 20232:29:41 PM
G20 Summit 2023: महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे पहुंचे दिल्ली

G20 Summit 2023: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।

9 Sept 20232:20:07 PM
G20 Summit 2023: फ्रांस के राष्ट्रपति G20 में शामिल होने के लिए पहुंचे दिल्ली
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे। 

9 Sept 20232:17:50 PM
G20 Summit 2023 LIVE: भारत की शिल्प कला का हो रहा प्रचार- G-20 के विशेष सचिव
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: G-20 के विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने कहा, आपने सही कहा कि G20 बैठक के अलावा वे (विदेशी प्रतिनिधि) यहां से कुछ चीजें खरीद सकते हैं और स्मृति चिन्ह के रूप में अपने साथ ले जा सकते हैं। इस तरह शिल्प का प्रचार-प्रसार हो रहा है और बाजार की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

9 Sept 20231:55:46 PM
G20 Summit 2023: बिहार के CM G20 डिनर में शामिल होने पहुंचे दिल्ली

G20 Summit 2023: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 डिनर में शामिल होने के लिए दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचे।

उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर जी 20 रात्रिभोज में शामिल होने के लिए यहां आया हूं।

9 Sept 20231:39:09 PM
G20 Summit 2023: पीएम मोदी ने वन अर्थ विषय पर दिया संबोधन
blog images

G20 Summit 2023: पीएम मोदी ने वन अर्थ विषय पर जी20 शिखर सम्मेलन के प्रथम सत्र में भाषण दिया। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, मानव केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया, जिस पर भारतीय संस्कृति ने हमेशा से जोर दिया है।

यह एक पृथ्वी की भावना के साथ है कि भारत ने LiFE मिशन जैसी पहल पर काम किया है, अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष पर जोर दिया है, ग्रीन ग्रिड पहल शुरू की है - एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड, सौर ऊर्जा का उपयोग, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया और राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन।

9 Sept 20231:21:54 PM
G20 Summit 2023 In India: तमिलनाडु CM G20 डिनर के लिए पहुंचे दिल्ली

G20 Summit 2023 In India: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन आज राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 डिनर में शामिल होने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे।

9 Sept 20231:13:44 PM
G20 Summit 2023 LIVE: अफ्रीकी संघ को जी20 में शामिल करने पर जताई खुशी
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने ट्वीट किया, हमें खुशी है कि जी20 ने अफ्रीकी संघ को जी20 के सदस्य के रूप में स्वीकार कर लिया है...

9 Sept 20231:05:41 PM
G20 Summit 2023 LIVE: हम मिलकर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं- सुनक
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ट्वीट किया, 15 साल पहले जी20 नेता वित्तीय संकट के बाद वैश्विक विकास को बहाल करने के लिए पहली बार एक साथ आए थे। हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब दुनिया भारी चुनौतियों का सामना कर रही है और नेतृत्व प्रदान करने के लिए दुनिया एक बार फिर जी20 की ओर देख रही है। मेरा मानना है कि हम मिलकर इन चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।

9 Sept 202312:51:02 PM
G20 Summit 2023: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे पहुंचे ताज महल
blog images

G20 Summit 2023: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे केसांग पंगारेप और उनकी पत्नी एरिना गुडोनो ने आगरा में ताज महल का दौरा किया। 

9 Sept 202312:48:38 PM
हो सकती है रेल कनेक्शन परियोजना की घोषणा- अरब न्यूज के एडिटर-इन-चीफ
blog images

G20 Summit 2023: मध्य पूर्वी देशों को रेलवे से जोड़ने और भारत को बंदरगाह से जोड़ने के संभावित बुनियादी ढांचे के सौदे पर, अरब न्यूज, सऊदी अरब के प्रधान संपादक, फैसल जे अब्बास ने कहा, रेल कनेक्शन परियोजना की घोषणा अभी बाकी है, इसकी घोषणा जी20 शिखर सम्मेलन के अंत में की जा सकती है। खाड़ी रेल कनेक्शन की चर्चा चल रही है और हमारे लिए अपने सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक, भारत के साथ जुड़ना ही उचित है। इससे भारत और खाड़ी देशों को बड़े पैमाने पर आर्थिक और साजो-सामान संबंधी लाभ होंगे...यह परियोजना खाड़ी और भारत के हित में है और मुझे नहीं लगता कि कोई भी दूसरों को डराने-धमकाने के लिए कुछ करना चाहता है।

9 Sept 202312:30:30 PM
G20 Summit 2023 LIVE: CM सोरेन G20 डिनर में शामिल होने के लिए हुए रवाना

G20 Summit 2023 LIVE: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिल्ली में जी-20 डिनर में शामिल होने के लिए रांची से रवाना हो गए हैं। उनके साथ उनके पिता और झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन भी हैं जो नियमित चिकित्सा जांच के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

9 Sept 202312:26:36 PM
G20 Summit 2023 LIVE: भारत और रूस अच्छे दोस्त रहे हैं- रशिया न्यूज की चीफ एडिटर
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: रशिया न्यूज की चीफ एडिटर एकातेरिना नाडोलस्किया ने कहा कि हमारे रिश्ते (भारत-रूस) अच्छे रहे हैं और अच्छे रहेंगे। भारत और रूस अच्छे दोस्त रहे हैं। हम रूस में पीएम मोदी को पसंद करते हैं...यह महत्वपूर्ण नहीं है कि जी20 शिखर सम्मेलन में कौन भाग लेता है, चाहे वह पुतिन हों या लावरोव, महत्वपूर्ण यह है कि रूस की स्थिति क्या है। हम एक नई व्यवस्था बना रहे हैं...

9 Sept 202312:20:07 PM
G20 Summit 2023 LIVE: G20 में हुआ मधुबनी कला का प्रदर्शन
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: G20 शिखर सम्मेलन में कई कलाकारों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का मौका सरकार की तरफ से मिला है। वहीं, मधुबनी की रहने वाली एक पेंटिंग कलाकार शांति देवी बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी कला के माध्यम से भारत की चंद्रयान विजय को बना चुकी हैं।

शांति देवी ने G20 शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधियों के सामने अपनी कला का प्रदर्शन की। 

9 Sept 202312:05:24 PM
G20 Summit 2023: लखनऊ के पद्मश्री विजेता ने G20 में प्रस्तुत की अपनी शिल्प कला
blog images

G20 Summit 2023: अपनी कला और शिल्प प्रस्तुत करने के लिए जी 20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किए जाने पर, पद्मश्री पुरस्कार विजेता दिलशाद हुसैन ने कहा, हमने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में एक स्टॉल लगाया था...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे स्टॉल पर आए और उन्हें हमारे स्टॉल की वस्तुएं पसंद आईं। उन्होंने हमारी कला की सराहना की। इसके तीन दिन बाद हमें फोन आया कि आपके स्टॉल पर एक काले रंग का POT है जो प्रधानमंत्री को पसंद आया है और वह उसे उपहार के तौर पर जर्मनी ले जाना चाहते हैं... ये सुन कर हम बहुत खुश हुए थे...

9 Sept 202311:54:11 AM
G20 In India: स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है- दीपेंद्र पाठक
blog images

G20 In India: G20 शिखर सम्मेलन के दौरान जामा मस्जिद के पास सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा को लेकर विशेष सीपी, कानून और व्यवस्था, दीपेंद्र पाठक ने कहा, "... यहां रणनीतिक और पर्याप्त तैनाती (पुलिस की) है... स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है... हम इसे बनाए रखेंगे..."

9 Sept 202311:44:10 AM
G20 Summit 2023: ग्लोबल साउथ की आवाज भी होगी मजबूत- PM
blog images

G20 Summit 2023: पीएम मोदी ने G20 में अफ्रीकी संघ के शामिल होने के बाद ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, G20 परिवार के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ का स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इससे G20 मजबूत होगा और ग्लोबल साउथ की आवाज भी मजबूत होगी।

9 Sept 202311:30:02 AM
G20 Summit 2023 LIVE: दिल्ली पुलिस ने की यमुना नदी में नाव से गश्त
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: दिल्ली पुलिस जी20 शिखर सम्मेलन के चलते सुरक्षा को लेकर सतर्क है। इस दौरान पुलिस ने दिल्ली में गीता कॉलोनी घाट से आईटीओ पुल तक यमुना नदी में नाव से गश्त की। 

9 Sept 202311:17:58 AM
G20 Summit: भारत की G20 की अध्यक्षता पूरे विश्व में समावेशन का प्रतीक है- PM

G20 Summit 2023 LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 शिखर सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में कहा, "भारत की G20 की अध्यक्षता देश के अंदर और बाहर दोनों जगह समावेशन, सबका साथ का प्रतीक बन गई है। यह भारत में लोगों का जी20 बन गया है। करोड़ों भारतीय इससे जुड़े हुए हैं। 60 से अधिक शहरों में देश की 200 से अधिक बैठकें हो चुकी हैं। सबका साथ की भावना के साथ भारत ने प्रस्ताव दिया था कि अफ्रीकी संघ को जी20 की स्थायी सदस्यता दी जाए। मेरा मानना है कि हम सभी इस प्रस्ताव से सहमत हैं।"

9 Sept 202311:12:58 AM
G20 Summit 2023 LIVE: 21वीं सदी दुनिया को नई दिशा दिखाने का महत्वपूर्ण समय -PM
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: जी 20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 21वीं सदी दुनिया को नई दिशा दिखाने का महत्वपूर्ण समय है। यह वह समय है जब पुरानी समस्याएं हमसे नए समाधान तलाश रही हैं और इसलिए हमें मानव-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए आगे बढ़ना चाहिए... अगर हम कोविड-19 को हरा सकते हैं, तो हम युद्ध के कारण उत्पन्न विश्वास की कमी पर भी विजय पा सकते हैं।

9 Sept 202311:01:12 AM
PM In G20 Summit LIVE: हम सभी के लिए एक साथ आगे बढ़ने का समय है- PM
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "आज, जी 20 के अध्यक्ष के रूप में, भारत दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को विश्वास और निर्भरता में बदलने का आह्वान करता है। यह हम सभी के लिए एक साथ आगे बढ़ने का समय है।"

उन्होंने आगे कहा, इस बार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का मंत्र हमारे लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है। चाहे वह उत्तर और दक्षिण के बीच विभाजन हो, पूर्व और पश्चिम के बीच की दूरी हो, भोजन और ईंधन का प्रबंधन हो, आतंकवाद हो, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा या जल सुरक्षा, हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए इसका ठोस समाधान ढूंढना होगा।

9 Sept 202310:50:58 AM
G20 Summit 2023: अफ्रीकी संघ बना G20 का नया सदस्य

G20 Summit 2023: शिखर सम्मेलन का पहला सत्र शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ के प्रमुख को अपनी सीट लेने के लिए आमंत्रित किया। 

9 Sept 202310:49:30 AM
G20 Summit 2023 LIVE: PM मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप पर जताया दुख
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: जी 20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि जी 20 की कार्यवाही शुरू करने से पहले, मैं मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता पेशकश करने के लिए तैयार है।

9 Sept 202310:43:11 AM
G20 Summit 2023 LIVE: रूस के विदेश मंत्री पहुंचे भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव G20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का स्वागत किया। 

9 Sept 202310:37:33 AM
G20 Summit 2023: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस पहुंचे भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने हाथ मिलाकर और गले लगाकर उनका स्वागत किया। 

9 Sept 202310:31:39 AM
G20 Summit 2023: विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा पहुंचे दिल्ली
blog images

G20 Summit 2023 In India: विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे। 

9 Sept 202310:29:25 AM
G20 Summit 2023 LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे भारत मंडपम

G20 Summit 2023 LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाइडन का स्वागत किया। 

/

9 Sept 202310:24:08 AM
G20 Summit 2023: ब्राजील के राष्ट्रपति पहुंचे भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

9 Sept 202310:22:19 AM
G20 Summit 2023: चीन के PM ली कियांग पहुंचे भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023: पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

9 Sept 202310:19:19 AM
G20 Summit 2023 LIVE: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति पहुंचे भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान PM मोदी ने हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। 

9 Sept 202310:17:26 AM
G20 Summit 2023: यूनाइटेड किंगडम के PM ऋषि सुनक पहुंचे भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023: यूनाइटेड किंगडम के पीएम ऋषि सुनक भारत मंडपम पहुंचे, दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। 

9 Sept 202310:15:22 AM
G20 Summit 2023: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति पहुंचे भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान PM मोदी ने उनका स्वागत किया। 

9 Sept 202310:13:05 AM
G20 Summit 2023 LIVE: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पहुंचे भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

9 Sept 202310:10:11 AM
G20 Summit 2023: जापानी PM फुमियो किशिदा पहुंचे भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023: जापानी PM फुमियो किशिदा दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। 

9 Sept 202310:08:10 AM
G20 Summit 2023 LIVE: इटली की PM जियोर्जिया मेलोनी पहुंची भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

9 Sept 202310:02:44 AM
G20 Summit 2023: जर्मन चांसलर पहुंचे भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023: जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

9 Sept 20239:59:31 AM
G20 Summit 2023 LIVE Updates: यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष पहुंचे दिल्ली मंडपम
blog images

G20 Summit 2023 LIVE Updates: यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

9 Sept 20239:56:34 AM
G20 Summit 2023: कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो पुहंचे भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023: कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

9 Sept 20239:53:58 AM
G20 Summit 2023: मिस्र के राष्ट्रपति और मॉरीशस के PM पहुंचे भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। 

9 Sept 20239:50:03 AM
G20 Summit 2023: सिंगापुर के PM और स्पेन की उपराष्ट्रपति पहुंची भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023: सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग और स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

9 Sept 20239:43:35 AM
G20 Summit 2023 LIVE Updates: बांग्लादेश की PM पहुंची भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023 LIVE Updates: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचीं।

9 Sept 20239:41:41 AM
G20 Summit 2023: IMF की प्रबंध निदेशक पहुंची भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023: IMF (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

9 Sept 20239:32:00 AM
G20 Summit India 2023: सभी नेता पहुंच रहे भारत मंडपम
blog images

G20 Summit 2023: सभी नेता दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंच रहे हैं। कुछ ही देर में G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो जाएगी। 

9 Sept 20239:22:33 AM
G20 Summit 2023 In India: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस पहुंचे दिल्ली
blog images

G20 Summit 2023 In India: सऊदी अरब साम्राज्य के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।

9 Sept 20239:18:08 AM
G20 Summit 2023: 9 बजकर 30 मिनट पर होगी G20 की शुरुआत
blog images

G20 Summit 2023 LIVE: दिल्ली में स्थित प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम में G20 की शुरुआत हो चुकी है। शिखर सम्मेलन आज सुबह 9.30 बजे से आयोजन स्थल (भारत मंडपम) पर वैश्विक नेताओं के आगमन के साथ शुरू होगा। पहले दिन ही कई मुख्य बैठकें होंगी और पीएम मोदी अलग-अलग राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

ये होगा आज का शेड्यूल

आज 9.30 बजे भारत मंडपम पर वैश्विक नेताओं के आगमन के साथ सम्मेलन की शुरुआत होगी। पीएम मोदी विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत करेंगे।
करीब 10.30 बजे जी20 शिखर सम्मेलन का पहला सत्र: वन अर्थ होगा।
दोपहर 3 बजे वन अर्थ सत्र के समापन और दोपहर के भोजन के बाद, वन फैमिली का एक और सत्र आयोजित किया जाएगा।
शाम करीब 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से डिनर का आयोजन होगा।

9 Sept 20239:04:04 AM
G20 Summit In India: कुछ ही देर में शुरू होगा G20 का पहला सत्र
blog images

G20 In India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंच चुके हैं। इस दौरान PM मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और nsa अजीत डोभाल भी मौजूद हैं। इसके बाद बस कुछ ही देर में महासम्मेलन शुरू हो जाएगा।  

9 Sept 20239:00:42 AM
G20 in India: PM मोदी पहुंचे भारत मंडपम

G20 in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम पहुंचे। 

#WATCH | G 20 in India: Prime Minister Narendra Modi arrives at Bharat Mandapam in Pragati Maidan pic.twitter.com/HSINOgk8Vi

— ANI (@ANI) September 9, 2023

9 Sept 20238:42:02 AM
G20 Summit 2023: स्पेन के विदेश मंत्री G20 सम्मेलन के लिए पहुंचे दिल्ली

G20 Summit 2023: स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस ब्यूनो जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत किया गया। 

#WATCH | G-20 in India: Spanish Minister of Foreign Affairs José Manuel Albares Bueno arrives in Delhi for the G-20 Summit. pic.twitter.com/SybrhDM1EI

— ANI (@ANI) September 9, 2023

9 Sept 20238:36:17 AM
G20 Summit 2023 LIVE Updates: PM मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति का भारत में किया स्वागत

G20 Summit 2023 LIVE Updates: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा भारत में हो रहे G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आ चुके हैं। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनका स्वागत किया है। 

पीएम मोदी ने लिखा, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा का भारत में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। मैं हाल ही में जोहान्सबर्ग में उनसे मिला था और जी20 शिखर सम्मेलन में उनसे दोबारा मिलने का अवसर पाकर मैं खुश हूं। विभिन्न विषयों पर उनके विचारों का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

"Happy to welcome Brazilian President, Luiz Inácio Lula da Silva to India. I had met him recently in Johannesburg and I am happy to be getting the opportunity to meet him again at the G20 Summit. His views on various subjects will be eagerly awaited," tweeted Prime Minister… pic.twitter.com/3Og9wBl82v

— ANI (@ANI) September 9, 2023

9 Sept 20238:32:04 AM
G20 Summit 2023: जर्मन चांसलर G20 के लिए पहुंचे दिल्ली

G20 Summit 2023: जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।

#WATCH | G-20 in India: German Chancellor Olaf Scholz arrives in Delhi for the G-20 Summit. pic.twitter.com/Q2yopVPQEm

— ANI (@ANI) September 9, 2023

9 Sept 20238:17:49 AM
G20 Summit 2023 LIVE Updates: सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा G20 का पहला सत्र

G20 Summit 2023 LIVE Updates: दिल्ली में आयोजित हो रहे G20 शिखर सम्मेलन का पहला सत्र वन अर्थ आज सुबह करीब 10:30 से शुरू हो जाएगा। जिसमें सभी देशों के नेता चर्चा करेंगे।  

9 Sept 20238:15:42 AM
G20 Summit 2023: आज हो रहा G20 का पहला दिन शुरू

G20 Summit 2023: आज G20 शिखर सम्मेलन का पहला दिन है। इस दौरान दुनिया भर से आए दिग्गजों का जमावड़ा प्रगति मैदान में बनाए गए भारत मंडपम में होगा। आज सुबह 9:30 बजे सभी देशों और शिष्टमंडलों के नेता शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत मंडपम में पहुंचेंगे। जिसके बाद सभी नेता और उनके प्रतिनिधि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत मंडपम के लेवल 2 पर स्थित ट्री ऑफ लाइफ फॉयर पर स्वागत तस्वीर खिचवाएंगे। 

9 Sept 20238:10:29 AM
G20 Summit 2023: दिल्ली में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर

G20 Summit 2023: दिल्ली में आयोजित हो रहे G20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस हर जगह सुरक्षा को लेकर जांच कर रही है। ये वीडियो तिलक ब्रिज से है। जहां कार और बाइक सवार लोगों की गाड़ियों की भी जांच हो रही है। 

#WATCH | G 20 in India: Police continue its security checks in the wake of the G20 Summit

(Visuals from Tilak Bridge) pic.twitter.com/q6uMa3riu6

— ANI (@ANI) September 9, 2023

9 Sept 20238:06:25 AM
G20 Summit 2023: 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे PM मोदी
blog images

G20 Summit 2023: दिल्ली में आयोजित हो रहे G20 शिखर सम्मेलन में भारत आए विश्व नेताओं के साथ PM मोदी 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इससे पहले (8 सितंबर को) प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की थी। 

9 Sept 20237:56:19 AM
G20 Summit 2023: प्लास्टिक मुक्त रखा गया भारत मंडपम

G20 Summit 2023: आज से दिल्ली में स्थित प्रगति मैदान में G20 की शुरूआत हो रही है। जिसको देखते हुए पर्यावरण अनुकूल पहल के तहत भारत मंडपम को प्लास्टिक मुक्त रखा गया।

#WATCH | G 20 in India | Bharat Mandapam kept plastic-free as part of the eco-friendly initiative. pic.twitter.com/BOkViHmxJR

— ANI (@ANI) September 9, 2023

9 Sept 20237:52:12 AM
G20 Summit: अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर और भारत मंडपम में हो रही तैयारियां

G20 In India Today: दिल्ली के प्रगति मैदान में आज से G20 शिखर सम्मेलन की शुरूआत हो रही है। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर और भारत मंडपम की सुंदर तस्वीरें सामने आई हैं। 

#WATCH | G 20 in India: Latest visuals from International Media Centre and Bharat Mandapam in Delhi's Pragati Maidan. pic.twitter.com/k2ms7RrwJr

— ANI (@ANI) September 9, 2023

9 Sept 20237:43:15 AM
G20 Summit 2023 LIVE: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस 9 से 11 सितंबर तक भारत के दौरे पर

G20 Summit 2023 LIVE Updates: सऊदी अरब साम्राज्य के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 9-11 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे और राजकीय यात्रा के लिए 11 सितंबर को भारत में अपना प्रवास जारी रखेंगे। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है। 

G 20 in India | Prince Mohammed bin Salman bin Abdulaziz Al Saud, the Crown Prince and Prime Minister of the Kingdom of Saudi Arabia will visit India from September 9-11 to attend the G20 Summit and will continue his stay in India on September 11 for the State visit: MEA pic.twitter.com/IOmVKMRPOT

— ANI (@ANI) September 9, 2023

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us