विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G20 के विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेगा भारत, मार्च 2023 में बैठक होने की संभावना; दिखेगी समृद्धता की तस्वीर

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Thu, 05 Jan 2023 09:39 PM (IST)

जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक मार्च 2023 में यह ...और पढ़ें

G20 के विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेगा देश, मार्च 2023 में बैठक होने की संभावना
G20 के विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेगा देश, मार्च 2023 में बैठक होने की संभावना

नई दिल्ली, एएनआई। भारत ने पिछले साल दिसंबर में जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। ऐसे में जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक मार्च 2023 में नई दिल्ली में होने वाली है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई। बता दें कि सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधिमंडल के 43 प्रमुख शामिल होंगे।

भारत में होने वाले जी20 देशों की बैठक में बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात को विशेषतौर पर आमंत्रित किया गया है। ऐसे में भारत के कई राज्य जी20 बैठकों की मेजबानी करने वाले हैं।

विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेगा भारत

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को एक साप्ताहिक प्रेस वार्ता में बताया कि भारत जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेगा। हालांकि उन्होंने विदेश मंत्रियों की बैठक कब होगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

Sammed Shikharji: सम्मेद शिखरजी पर केंद्र का फैसला, पारसनाथ में नहीं होंगी पर्यटन एवं इको टूरिज्म गतिविधियां

अरिंदम बागची ने कहा कि विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। मुझे ऐसा लगता है कि यह दिल्ली में होगी, यही योजना है। उन्होंने कहा कि सही जानकारी होंगे पर इसकी घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम अन्य जी20 बैठकों की भी घोषणा करने की कोशिश करेंगे।

मेहमानों को दिखाई जाएगी समृद्ध भारत की विरासत

भारत के G20 शिखर सम्मेलन का थीम 'वसुधैव कुटुम्बकम' होगा। जिसका मतलब है- विश्व एक परिवार है। ऐसे में 50 अलग-अलग शहरों में 200 से अधिक बैठकें आयोजित की जाएंगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत के पास जी20 के प्रतिनिधियों और मेहमानों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाने का अवसर है।

Earthquake in Delhi: दिल्ली और आसपास के इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में तैयार मिलेगा राम मंदिर