FSSAI का बड़ा एक्शन: क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड, एवरेस्ट फूड का जीरा पाउडर सैंपल फेल होने पर रिकॉल का आदेश
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस स्वच्छता मानकों में गंभीर कमी के कारण निलंबित कर दिया है।

क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड।
HighLights
FSSAI ने क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस स्वच्छता कमी के कारण निलंबित किया।
एवरेस्ट फूड को असुरक्षित जीरा पाउडर तुरंत वापस मंगाने का निर्देश।
खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने साफ-साफाई में गंभीर कमियों के कारण 'क्रिएटिव बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स प्राइवेट लिमिटेड' का FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से संस्पेंड दिया है।
टेस्ट में सैंपल के असुरक्षित पाए जाने के बाद एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को तुरंत अपना 'प्री-पैक्ड जीरा पाउडर' वापस मंगाने का निर्देश दिया गया है।
FSSAI licence of Creative Bakers and Confectioners Pvt. Ltd. has been suspended with immediate effect due to severe hygiene deficiencies. Everest Food Products Private Limited has been directed to immediately recall "Pre-packed Cumin Powder" after tests declared the sample "UNSAFE"
— ANI (@ANI) October 4, 2026
(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
