विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब धनिया पाउडर और कैराजीनन भी सुरक्षित नहीं... FSSAI ने इन कंपनियों पर लिया एक्शन

Published: Sat, 12 Sep 2026 11:55 PM (IST)

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने दो कंपनियों को उनके उत्पादों को बाजार से तत्काल वापस लेने का आदेश दिया है

धनिया पाउडर में अधिक मात्रा में कीटनाशक अवशेष पाए जाने के कारण इसे बाजार से तत्काल वापस लेने का आदेश

धनिया पाउडर में अधिक मात्रा में कीटनाशक अवशेष पाए जाने के कारण इसे बाजार से तत्काल वापस लेने का आदेश

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने अधिक मात्रा में कीटनाशक अवशेष और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के चलते दो कंपनियों को अपने एक - एक बाजार से तत्काल वापस लेने का आदेश दिया है।

एफएसएसएआई ने शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट में कहा, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत प्रयोगशाला जांच और मूल्यांकन के बाद दो खाद्य कारोबार संचालकों (एफबीओ) को उत्पाद वापस लेने के आदेश जारी किए हैं।

एफएसएसएआई ने नीलगिरी आयल एंड एलाइड इंडस्ट्रीज को उसके ‘शालीमार्स शेफ- धनिया पाउडर’ में अधिक मात्रा में कीटनाशक अवशेष पाए जाने के कारण इसे बाजार से तत्काल वापस लेने का आदेश दिया है। कंपनी के परिसर से लिए गए नियामक नमूने में कीटनाशक अवशेष निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए और नमूने को ‘असुरक्षित’ बताया गया।

दोबारा जांच में भी नमूना कीटनाशक अवशेष के मामले में संतोषजनक नहीं पाया गया। वहीं, एक्वाग्री प्रोसेसिंग को सुरक्षा संबंधी चिंता के चलते ‘कैराजीनन’ उत्पाद को बाजार से तत्काल वापस लेने का निर्देश दिया गया है।

एफएसएसएआई द्वारा लिए गए ‘कैराजीनन’ के नियामक नमूने में कैडमियम की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। खाद्य विश्लेषक ने नमूने को ‘असुरक्षित’ बताया।

दोबारा जांच में भी यही परिणाम आया। रेफरल खाद्य प्रयोगशाला के निष्कर्षों के आधार पर ‘कैराजीनन’ उत्पाद को असुरक्षित पाया गया। कैराजीनन लाल समुद्री शैवाल से मिलने वाला पदार्थ है, जिसका उपयोग खाद्य पदार्थों में गाढ़ा करने के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें- FSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट, किंडर जॉय, रेड बुल, अमूल शुगर-फ्री आइसक्रीम समेत 115 उत्पादों पर रोक, रांची में जांच तेज