विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलगान में 'द्रविड़' शब्द छूटा तो भड़के सीएम स्टालिन, कहा- राज्यपाल पद पर रहने के योग्य नहीं, केंद्र से की हटाने की मांग

Published: Sat, 19 Oct 2024 08:00 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 19 Oct 2024 08:27 AM (GMT+05:30)

Tamil Nadu State Anthem Row तमिलनाडु के राज्यगान में एक वाक्य छूटने पर सियासी हंगामा शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। (फाइल फोटो)
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्टालिन ने राज्यपाल पर लगाया तमिलनाडु के अपमान का आरोप।
  2. राज्यपाल ने भी दी प्रतिक्रिया, कहा- उनके आरोप बिल्कुल घटिया।
  3. चेन्नई दूरदर्शन के एक कार्यक्रम से शुरू हुआ पूरा सियासी विवाद।

एएनआई, चेन्नई। तमिलनाडु में हिंदी माह समापन समारोह के दौरान एक राजकीय कार्यक्रम में गायकों ने राज्य गान गया। मगर गीत से एक वाक्य गायब था। इस पर राजनीतिक हंगामा शुरू हो गया। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने राज्यपाल की आलोचना की।

उधर, राज्यपाल आरएन रवि ने आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देश के अंदर और बाहर ऐसी ताकतें हैं, जो विकास में बाधा डालना चाहती हैं। कार्यक्रम का आयोजन चेन्नई दूरदर्शन ने किया था। सीएम स्टालिन ने केंद्र सरकार से राज्यपाल को वापस बुलाने की मांग की।

सीएम बोले- यह तमिलनाडु का अपमान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्यपाल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल देश की एकता का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या आप आर्य हैं? जो व्यक्ति कानून के अनुसार नहीं बल्कि अपनी मर्जी से काम करता है तो वह पद पर रहने के योग्य नहीं है।

सीएम ने जानबूझकर तमिलनाडु के लोगों का अपमान करने के लिए राज्यपाल को वापस बुलाने की मांग केंद्र से की। सीएम स्टालिन ने यह भी पूछा, "क्या द्रविड़ एलर्जी से पीड़ित राज्यपाल राष्ट्रगान में द्रविड़ शब्द को छोड़ने को कहेंगे?

मुख्यमंत्री के आरोप घटिया: राज्यपाल

राज्यपाल आरएन रवि ने कहा कि सीएम स्टालिन की नस्लवादी टिप्पणी घटिया हरकत है। उन्होंने तमिल थाई वल्थु के प्रति अनादर के झूठे आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। राज्यपाल ने आगे कहा कि मुझ पर लगाया गया आरोप घटिया है। यह सीएम के उच्च संवैधानिक पद की गरिमा को कम करता है।

यह है पूरा विवाद

हिंदी माह समापन समारोह में चेन्नई दूरदर्शन ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान गायकों ने तमिलगान 'तमिल थाई वल्थु' की एक पंक्ति 'थेक्कनमुम अधिल सिरंथा द्रविड़ नाल थिरु नादुम' भूल गए थे। कार्यक्रम में राज्यपाल भी मौजूद थे। इस बीच चेन्नई दूरदर्शन ने अनजाने में हुई इस गलती पर माफी भी मांगी। हालांकि सीएम स्टालिन की प्रतिक्रिया के बाद विवाद बढ़ गया। इस गीत को मनोनमनियम सुंदरम पिल्लई ने लिखा है। 2021 में एमके स्टालिन ने इसे राज्यगान का दर्जा दिया था।

तमिलनाडु में बढ़ी हिंदी की स्वीकार्यता

राज्यपाल रवि ने कहा कि तमिलनाडु में हिंदी भाषा के प्रति लोगों की धारणा बदली है। शुरुआत में इसका विरोध किया गया। मगर अब राज्य के कई छात्र हिंदी में पारंगत हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी को थोपने वाली भाषा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। हमें हर भाषा पर गर्व करना चाहिए। राज्यपाल ने आगे कहा कि भारत के अंदर और बाहर ऐसी कई संस्थाएं हैं जो देश को आगे नहीं बढ़ने दे रही हैं। मगर आज का भारत आत्मविश्वास से भरा है।

यह भी पढ़ें: फिर मिली विमान को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली से लंदन जा रही Vistara की फ्लाइट की फ्रैंकफर्ट में इमरजैंसी लैंडिग

यह भी पढ़ें: अंधविश्वास: सात दिनों से भूखे-प्यासे साधना कर रहा था परिवार, दो भाइयों की मौत; मां-बहन अस्पताल में भर्ती