Move to Jagran APP

फ्रांसीसी नौसेना ने फारस की खाड़ी में डूब रहे जहाज से बचाए 12 भारतीय

फारस की खाड़ी में फ्रांसीसी नौसेना ने एक डूब रहे जहाज से 12 भारतीयों को बचाया है। घटना के समय फ्रांसीसी नौसेना का एंटी एयरक्राफ्ट फ्रिगेट फारस की खाड़ी में गश्त पर था।

By TaniskEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 09:40 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 09:40 PM (IST)
फ्रांसीसी नौसेना ने फारस की खाड़ी में डूब रहे जहाज से बचाए 12 भारतीय
फ्रांसीसी नौसेना ने फारस की खाड़ी में डूब रहे जहाज से बचाए 12 भारतीय

नई दिल्ली, प्रेट्र । फारस की खाड़ी में फ्रांसीसी नौसेना ने एक डूब रहे जहाज से 12 भारतीयों को बचाया है। नई दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास ने यह जानकारी दी है। डर्बन क्वीन नाम का यह जहाज सेंट कीट्स में पंजीकृत है और उसमें सवार भारतीय जहाज के चालक दल के सदस्य थे। इनमें से कुछ को मामूली चोट आई हैं लेकिन उन्हें अन्य किसी तरह का खतरा नहीं है। घटना के समय फ्रांसीसी नौसेना का एंटी एयरक्राफ्ट फ्रिगेट फारस की खाड़ी में गश्त पर था, तभी उसे डर्बन क्वीन से खतरे में होने के सिग्नल मिले।

loksabha election banner

सिग्नल से बताया गया कि जहाज के डूबने का खतरा पैदा हो गया है। नौसैनिक पोत की तलाश में डर्बन क्वीन के सात नॉटिकल मील की दूरी पर होने का पता चला। इसके बाद फ्रिगेट से बचाव दल के साथ हेलीकॉप्टर रवाना किया गया। कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर ने जहाज के ऊपर पहुंचकर उसमें सवार भारतीय दल को अपने साथ ले लिया। बचाव के समय तक जहाज एक सिरे से तिरछा हो गया था और वह कुछ ही देर में पूरी तरह डूबने वाला था। पहली बार में चार नाविकों को बचाया गया।

इसके बाद दो और उड़ान भरकर सभी 12 भारतीय नाविकों को बचाया गया। इससे पहले सितंबर में एक अन्य फ्रांसीसी जहाज ने हिंद महासागर के खतरनाक दक्षिणी हिस्से से भारतीय नौसेना के कमांडर अभिलाष टॉमी को बचाया था। अभिषेक अपनी नाव तूरिया के साथ एक रोमांचक अभियान पर थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.