विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: सूखाग्रस्त नांदेड़ में 200 विद्यार्थियों को नीट, जेईई की मुफ्त कोचिंग

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:47 AM (IST)

महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त नांदेड़ जिले में आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण परिवारों के 200 मेधावी विद्यार्थियों को नीट, जेईई और सीईटी प्रवेश परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।

महाराष्ट्र: सूखाग्रस्त नांदेड़ में 200 विद्यार्थियों को नीट, जेईई की मुफ्त कोचिंग

महाराष्ट्र: सूखाग्रस्त नांदेड़ में 200 विद्यार्थियों को नीट, जेईई की मुफ्त कोचिंग

HighLights

  1. विद्यार्थियों का चयन दिसंबर में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा

  2. महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में सूखे के कारण ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है

पीटीआई, नांदेड़। महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त नांदेड़ जिले में आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण परिवारों के 200 मेधावी विद्यार्थियों को नीट, जेईई और सीईटी प्रवेश परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे विद्यार्थियों की मदद के उद्देश्य से यह पहल की है।

जिला प्रशासन के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों के जिला परिषद हाई स्कूलों और निजी सहायता प्राप्त विद्यालयों में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र होंगे।

विद्यार्थियों का चयन दिसंबर में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को चिकित्सा, इंजीनियरिंग और अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी के लिए व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के अवसरों से वंचित न होना पड़े। महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में सूखे के कारण ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है।