Move to Jagran APP

दो बोट समेत 14 पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार

कच्छ। सरक्रीक के समीप विवादित समुद्री जल सीमा का उल्लंघन करने पर सीमा सुरक्षा बल [बीएसएफ] के जवानों ने पाकिस्तान के 14 मछुआरों को दो बोट समेत गिरफ्तार किया है। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक सरक्रीक के समीप नाल क्रीक से इन सभी पाकिस्तानी मछुआरों को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया। ये मछुआरे भारतीय जल सीमा में मछ

By Edited By: Published: Tue, 08 Jan 2013 10:12 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2013 10:13 PM (IST)
दो बोट समेत 14 पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार

कच्छ। सरक्रीक के समीप विवादित समुद्री जल सीमा का उल्लंघन करने पर सीमा सुरक्षा बल [बीएसएफ] के जवानों ने पाकिस्तान के 14 मछुआरों को दो बोट समेत गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक सरक्रीक के समीप नाल क्रीक से इन सभी पाकिस्तानी मछुआरों को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया। ये मछुआरे भारतीय जल सीमा में मछली मार रहे थे। इन मछुआरों को पहले बीएसएफ के कोटेश्वर यूनिट में भेजा गया। वहां से औपचारिक कार्रवाई के बाद इनको पुलिस को सौंप दिया गया। भुज में इन मछुआरों से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले पिछले साल 28 दिसंबर को सरक्रीक क्षेत्र में ही हरामी नाला से एक पाकिस्तानी नौका को मछुआरों सहित पकड़ गया था, हालांकि वे भागने में सफल रहे थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.