विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ से गुवाहाटी पहुंचे पुलिस के चार जवान, साइबर आरोपी से ली रिश्वत... केस हुआ दर्ज

Published: Thu, 30 Apr 2026 09:09 AM (IST)

गुवाहाटी में साइबर ठगी मामले की जांच कर रही छत्तीसगढ़ पुलिस के चार जवानों को रिश्वत लेने के आरोप में ...और पढ़ें

गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान हिरासत में साइबर आरोपी से रिश्वत लेने का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान हिरासत में साइबर आरोपी से रिश्वत लेने का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ पुलिस के चार जवानों को रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इनमें एक इंस्पेक्टर, एक हेड कॉन्स्टेबल और दो कॉन्स्टेबल शामिल हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक पुलिस टीम साइबर ठगी के एक मामले की जांच के सिलसिले में गुवाहाटी पहुंची थी। टीम ने अलग-अलग राज्यों में आरोपियों का पीछा किया और पहले बिहार में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, इसके बाद असम में गुवाहाटी से तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया।

शिकायत के बाद मामला पलटा

मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया जब हिरासत में लिए गए दो आरोपियों ने दिसपुर थाने पहुंचकर पुलिस टीम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पैसे देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया कि एक अन्य आरोपी को तब तक हिरासत में रखा गया, जब तक मांगी गई रकम का इंतजाम नहीं हो गया। इसके बाद गुवाहाटी पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।

गुवाहाटी पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस के चारों जवानों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मंगलवार देर रात सभी को दिसपुर थाने लाकर पूछताछ की गई।

आरोपियों से पूछताछ जारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती पूछताछ के बाद उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया, क्योंकि मामले में लगी धाराएं जमानती हैं। हालांकि, जांच आगे बढ़ने पर उन्हें फिर से बुलाया जाएगा। इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर अदालत में पेश की जाएगी और छत्तीसगढ़ पुलिस भी अपने स्तर पर कार्रवाई कर सकती है।

नेपाल एयरलाइंस ने जम्मू-कश्मीर को दिखाया पाकिस्तान का हिस्सा, भारी विरोध के बाद डिलीट की पोस्ट