Move to Jagran APP

कोरोना वायरस के बीच आंध्र प्रदेश में नकली नोट छापने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

कोरोना वायरस के बीच नकली नोट बनाने का कार्य भी जोरों से चल रह है। आंध्र प्रदेश में कल चार लोगों को नकली भारतीय मुद्रा नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 09:06 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 09:06 AM (IST)
कोरोना वायरस के बीच आंध्र प्रदेश में नकली नोट छापने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
कोरोना वायरस के बीच आंध्र प्रदेश में नकली नोट छापने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

हैदराबाद, एएनआइ। कोरोना वायरस के बीच नकली नोट बनाने का कार्य भी जोरों से चल रह है। आंध्र प्रदेश में कल चार लोगों को नकली भारतीय मुद्रा  नोट छापने में शामिल होने पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पश्चिम गोदावरी जिले के चेबरोलू गांव से पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से  1,49,200 रुपये के नकली नोट और दो रंगीन प्रिंटर जब्त किए गए। फिलहाल पुलिस सभी छानबीन में जुटी हुई है। 

loksabha election banner

बता दें कि देश पहले ही इस वक्त कोरोना संकट से जूझ रहा है। ऐसे में देश में लॉकडाउन का पांचवा चरण चल रहा है। इस लॉकडाउन में काफी राहत प्रदान की गई है। दिशा-निर्दशों के साथ काफी हद तक आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया गया है। अब आठ जून से धार्मिक स्थल, होटल और रेस्टोरेंट को भी फिर से खोला जाएगा। हालांकि अभी खतरा टला नहीं है, खराब होती आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह छूट प्रदान की जा रही है। 

फिलहाल देश में कोरोना संकट से अभी तक छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है वहीं संक्रमितों का आंकड़ा साव दो लाख के पार पहुंच गया है। अभी तक चीन के वुहान से फैले कोरोना का कोई कारगार इलाज नहीं मिल पाया है। सभी लोग अपने स्तर पर इस वायरस का का इलाज ढूंढ रहे हैं। कई देश तो एक साथ मिलकर इस वायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन बना रहा है, लेकिन अभी तक कामयाबी हासिल नहीं हुई है। 

भारत ही नहीं पूरी दुनिया इस संकट से जूझ रही है। 200 से ज्यादा देश इस संक्रमण से संक्रमित हैं। पूरी दुनिया में यूएस ऐसा देश है जहां पर कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई है। इसके बाद ब्राजील, रुस, इटली और स्पेन सबसे ज्यादा संक्रमित देश हैं। इस कोरोना का इलाज ना मिलने पर अभी सिर्फ एहतियात ही इसका इलाज बचा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.