विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में टैंकर से जा भिड़ी कार, चार लोगों की मौत से कोहराम

Published: Sat, 06 Jul 2024 03:53 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 06 Jul 2024 04:00 PM (GMT+05:30)

आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के रामपुरम गांव में शनिवार तड़के एक कार हादसे में चार लोगों की मौत हो ...और पढ़ें

आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में दर्दनाक हादसा। (सांकेतिक फोटो)
आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में दर्दनाक हादसा। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में हुआ दर्दनाक हादसा।
  2. कडप्पा और रायचोटी के बीच रामपुरम में हुआ हादसा।
  3. रात करीब एक बजे ईंधन टैंकर के पीछे जा भिड़ी कार।

पीटीआई,अन्नामय्या (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले में एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की जान चली गई। हादसा शुक्रवार की रात हुआ है। तेज रफ्तार कार एक ईंधन टैंकर के पीछे जा टकराई। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: 'अयोध्या मॉडल से गुजरात में चुनाव जीतकर कांग्रेस करेगी नई शुरुआत', राहुल गांधी ने PM को लेकर किया ये बड़ा दावा

अन्नामय्या जिले के पुलिस अधीक्षक बी कृष्ण राव ने जानकारी दी है कि कार में पांच लोग सवार थे। इनमें से चार की मौत हो गई, जबकि एक बच गया। दुर्घटना कडप्पा और रायचोटी के बीच रामपुरम में हुआ है। हादसा रात करीब एक बजे हुआ। कार टैंकर के पीछे टकराई है।

यह भी पढ़ें: ओलंपिक में भारत को इन टॉप-10 एथलीटों से है पदक की उम्मीद, पेरिस में तिरंगा लहराने को बेताब हैं खिलाड़ी