दिल्ली: कांस्टेबल हत्या मामले में चार गिरफ्तार
दिल्ली में कांस्टेबल की हत्या के आरोप में दो नाबालिगों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन चार आरोपियों को दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल जगबीर सिंह को गोली मारकर हत्या करने के आरोप में अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपियों की पहचान संतोष और टुंडा के तौर पर की गई है। इनके पास से कां
नई दिल्ली। दिल्ली में पुलिस कांस्टेबल की हत्या के आरोप में दो नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन चार आरोपियों को दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल जगबीर सिंह को गोली मारकर हत्या करने के आरोप में अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है।
दो आरोपियों की पहचान संतोष और टुंडा के तौर पर की गई है। इनके पास से कांस्टेबल की सर्विस रिवाल्वर भी बरामद की गई है। इन लोगों ने गोली मारकर कांस्टेबल जगबीर की हत्या कर दी थी और उनकी सर्विस रिवाल्वर भी छीनकर अपने साथ ले गए थे। इसके साथ दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
गौरतलब है कि रविवार की रात तकरीबन 1:30 बजे दिल्ली के विजय विहार इलाके में इन लोगों ने कांस्टेबल और सिपाहियों के ऊपर हमला किया था। पुलिस के मुताबिक, जब इनका पीछा किया गया तो ये लोग कहीं पर डकैती डालने के लिए जा रहे थे।
पढ़ें: दिल्ली में बेखौफ बदमाश, चार साल में दस पुलिसकर्मियों की मौत
पढ़ें: दिल्ली में बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर की फायरिंग, एक की मौत