विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tamil Nadu: प्राइवेट पार्ट पर घाव, सर पर चोट; चेन्नई में 6 महीने की बेटी से पिता ने ही किया यौन शोषण

Published: Sun, 25 Aug 2024 03:22 PM (IST)

डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की तो उसके गुप्तांगों पर घाव पाए गए। इसके बाद डॉक्टरों ने इस बात की ...और पढ़ें

कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. जांच में बच्ची के गुप्तांगों पर घाव पाए गए
  2. कड़ाई से पूछताछ के बाद गुनाह कबूला

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक जघन्य और शर्म से डूबने वाली घटना सामने आई है। चेन्नई पुलिस ने बताया कि पुलियानथोप में अपनी छह महीने की बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में 45 साल के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शख्स पर पोक्सो एक्ट लगाया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलियानथोप में पत्नी और छह महीने की बेटी के साथ रहता था। दरअसल, शुक्रवार को बच्ची के सिर में चोट लग गई थी, इसके बाद उसकी मां उसे एग्मोर स्थित सरकारी बाल स्वास्थ्य एवं अस्पताल ले गई।

जांच में बच्ची के गुप्तांगों पर घाव पाए गए

डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की तो उसके गुप्तांगों पर घाव पाए गए। इसके बाद डॉक्टरों ने इस बात की बाल कल्याण समिति के अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने जांच के बाद पुलियानथोप पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कड़ाई से पूछताछ के बाद गुनाह कबूला

पुलिस ने बताया कि शुरू में तो आरोपी ने दुष्कर्म करने से इनकार किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने के बाद वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Himanta Sarma on Muslims: 'बांग्लादेश से घुसपैठ कर रहे मुस्लिम', हिमंत सरमा ने हिंदुओं को लेकर भी किया बड़ा दावा