सिकंदराबाद आर्मरी चोरी मामला: पुलिस करेगी पूर्व NCO से पूछताछ, NIA और सेना को भी सौंपी जाएगी रिपोर्ट
सिकंदराबाद की एक अदालत ने मद्रास रेजिमेंट की आर्मरी से हथियार चोरी के मामले में पूर्व सैनिक उप्पुथोल्ला मल्लेश को ...और पढ़ें

आर्मरी चोरी मामले में पूर्व सैनिक से पूछताछ करेगी पुलिस
HighLights
पूर्व सैनिक उप्पुथोल्ला मल्लेश को सात दिन की पुलिस हिरासत मिली।
सिकंदराबाद आर्मरी से हथियार और गोला-बारूद चोरी का मामला।
पुलिस एनआईए और सेना के साथ जांच की जानकारी साझा करेगी।
आईएएनएस, हैदराबाद। तेलंगाना के सिकंदराबाद की एक अदालत ने मद्रास रेजिमेंट की 20वीं बटालियन की बोलारम स्थित आर्मरी से हथियार और गोला-बारूद चोरी होने के मामले में सेना के पूर्व एनसीओ उप्पुथोल्ला मल्लेश को सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
लगभग 37 वर्षीय मल्लेश ने कथित तौर पर 30 और 31 अगस्त की रात को यह चोरी की थी। पुलिस ने 11 सितंबर को मल्लेश की गिरफ्तारी की घोषणा की थी। उसी दिन उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और चंचलगुडा सेंट्रल जेल में रखा गया।
तेलंगाना पुलिस पूछताछ के दौरान मिली जानकारी को आगे की जांच के लिए एनआइए और सेना के अधिकारियों के साथ भी साझा करेगी।
तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद ने शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में कहा था कि शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि मल्लेश ने यह अपराध अकेले ही किया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि पुलिस अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच जारी रखे हुए है।
