'चुनाव में हार के बाद व्यवस्था पर सवाल उठाना अनुचित', सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की खरी-खरी
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस हेमंत गुप्ता ने लोगों से संस्थाओं पर भरोसा रखने की अपील की है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

पूर्व जस्टिस हेमंत गुप्ता संस्थाओं के बचाव में उतरे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस हेमंत गुप्ता ने शुक्रवार को लोगों से संस्थाओं पर भरोसा करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सरकार से असंतुष्ट लोगों को चुनाव के जरिये उसे हराने की कोशिश करनी चाहिए, न कि चुनाव में हार के बाद व्यवस्था पर सवाल उठाना चाहिए।
पूर्व जस्टिस हेमंत गुप्ता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, 'मेरा कहना है कि आपको संस्थाओं पर भरोसा करना चाहिए। सरकारों से आपको शिकायतें हो सकती हैं। चुनाव आएंगे और आप उन्हें हरा सकते हैं। यह सीधी सी बात है। लेकिन जब आप जीत नहीं पाते तो यह कहना कि आप जो कह रहे हैं, केवल वही सही है तो गलत है। व्यवस्था इस तरह काम नहीं करती।'
उन्होंने कहा कि इसी चुनाव प्रणाली के जरिये कुछ जगहों पर विपक्षी पार्टियों ने सरकारें बनाई हैं, जबकि अन्य दलों दूसरी जगहों पर ऐसा किया।
(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
