Move to Jagran APP

डॉ. मनमोहन सिंह ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ, राजस्थान से निर्विरोध पहुंचे संसद

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। इस बार वह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 01:09 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 01:28 PM (IST)
डॉ. मनमोहन सिंह ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ, राजस्थान से निर्विरोध पहुंचे संसद
डॉ. मनमोहन सिंह ने ली राज्यसभा सदस्यता की शपथ, राजस्थान से निर्विरोध पहुंचे संसद

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। इस बार वे राजस्थान से निर्वाचित होकर आए हैं। डॉ. मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। इस शपथग्रहण के दौरान अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस दिग्गज मौजूद थे। वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद भी शपथग्रहण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

loksabha election banner

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी शुभकामनाएं
मनमोहन सिंह को छठवीं बार राज्यसभा पहुंचे हैं। इस खास मौके पर उन्हें कई मंत्रियों ने शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर उन्हें राजस्थान से संसद सदस्य चुने जाने और शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि वह उम्मीद करते हैं कि उनके अनुभव और जानकारी से राजस्थान की जनता को फायदा होगा।

सचिन पायलट ने भी दी शुभकामनाएं
इस खास मौके पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राजस्थान के सांसद के तौर पर शपथ लेने के अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

असम से सांसद रह चुके हैं मनमोहन सिंह
डॉ. मनमोहन सिंह पहले असम से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। ऐसा पहली बार है जब वे राजस्थान की तरफ से राज्यसभा पहुंचे हैं। दरअसल भाजपा राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी के निधन के बाद राजस्थान में यह सीट खाली हुई थी, जिसके लिए मनमोहन सिंह को चुना गया। 

यह भी पढ़ें : मनमोहन सिंह का केंद्र पर निशाना, बोले- समाज को नुकसान पहुंचा सकती हैं असहिष्‍णुता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.