Move to Jagran APP

पूर्व PM राजीव गांधी की आज 29वीं पुण्यतिथि, कांग्रेस नेता दिनेश गुंडु राव सहित कई नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कर्नाटक से कांग्रेस नेता दिनेश गुंडु राव और धन शोधन मामले के आरोपित नेता डी के शिव कुमार और अन्य नेताओं ने भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 12:56 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 12:56 PM (IST)
पूर्व PM राजीव गांधी की आज 29वीं पुण्यतिथि, कांग्रेस नेता दिनेश गुंडु राव सहित कई नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
पूर्व PM राजीव गांधी की आज 29वीं पुण्यतिथि, कांग्रेस नेता दिनेश गुंडु राव सहित कई नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कर्नाटक, एएनआइ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 29वीं पुण्यतिथि है। पूरा देश आज उन्हें याद कर रहा है। अब कर्नाटक से कांग्रेस नेता दिनेश गुंडु राव, धन शोधन मामले के आरोपित नेता डी के शिव कुमार और अन्य नेताओं ने भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री की आज ही के दिन तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 21 मई 1991 की रात एक आत्मघाती बम धामके में हत्या कर दी गई थी। 

prime article banner

राहुल गांधी ने भी किया नमन

देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उन्हें सच्चे देशभक्त का बेटा होने पर गर्व है। साथ ही कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है। 

सोशल मीडिया पर चला अभियान

बता दें कि आज राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया पर #ThankYouRajivGandhi चलाया गया है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में मुंबई में हुआ था। उनका बचपन तीन मूर्ति भवन में बीता। अपने राजनीतिक कार्यकाल में उन्होंने देश को तकनीक तक पहुंचाने के काफी प्रयास किए। 

विरासत में मिली थी राजनीति

देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू के प्रपौत्र और इंदिरा गांधी के इस बेटे को राजनीति विरासत में मिली थी। राजीव गांधी और उनके छोटे भाई संजय गांधी की शिक्षा-दीक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल में हुई थी। इसके बाद राजीव गांधी ने लंदन के इंपीरियल कॉलेज में दाखिला लिया तथा केंब्रिज विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके अलावा राजीव कमर्शियल पायलट लाइसेंस होल्‍डर थी। भारत वापस आने के बाद उन्‍होंने काफी समय तक इंडियन एयरलाइंस को बतौर पायलट अपनी सेवाएं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.