पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मिलेगा इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
2004 से 2014 के बीच मनमोहन सिंह की उपलब्धियों के लिए उन्हें इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
नई दिल्ली (आइएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री को 2004 से 2014 तक देश का नेतृत्व करने के लिए शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास 2017 के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार दिया जाएगा।
इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में इस आशय की जानकारी दी गई है। पुरस्कार के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने की।
इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव सुमन दुबे ने कहा कि मनमोहन सिंह को देश का नेतृत्व करने और 2004 से 2014 के बीच उनकी उपलब्धियों के लिए इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: कालेधन से निपटने के लिए नोटबंदी सही कदम नहींः मनमोहन सिंह
यह भी पढ़ें: मनमोहन सिंह बोले- गुजरात और हिमाचल में रंग लाएगी राहुल गांधी की मेहनत