पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय का निधन
उनके निधन पर ओडिशा के राज्यपाल डॉ. एससी जमीर, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव व धर्मेंद्र प्रधान समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
By Mohit TanwarEdited By: Published: Mon, 06 Mar 2017 06:55 PM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2017 07:35 PM (IST)
भुवनेश्वर। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय का सोमवार को ओडिशा में कटक स्थित श्रीरामचंद्र भंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर ओडिशा के राज्यपाल डॉ. एससी जमीर, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव व धर्मेंद्र प्रधान समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें: मणिपुर हाई कोर्ट ने आर्थिक नाकेबंदी को अवैध करार दिया
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें