Move to Jagran APP

यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह हाईकोर्ट के आधिकारिक वकील बने

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह आज से हाईकोर्ट के आधिकारिक वकील बन गए। एडिशनल एडवोकेट जनरल विनोद शाही ने बैंड पहनाया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 05:18 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 05:18 PM (IST)
यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह हाईकोर्ट के आधिकारिक वकील बने
यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह हाईकोर्ट के आधिकारिक वकील बने

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह आज से हाईकोर्ट के आधिकारिक वकील बन गए। एडिशनल एडवोकेट जनरल विनोद शाही ने बैंड पहनाया। उल्लेखनीय है कि 1980 बैच के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी सुलखान सिंह ढाई माह पहले उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद से रिटायर हुए हैं। 

loksabha election banner

सुलखान सिंह बांदा जिले के जौहरपुर गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1957 में हुआ था। इंटर तक की पढ़ाई इन्होंने बांदा से की। इसके बाद वह इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन के लिए रुड़की चले गए। आइआइटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दिल्ली से एमटेक किया और फिर रेलवे में इंजीनियर के पद पर कुछ समय तक सेवाएं दीं। साथ ही वह सिविल सेवा की तैयारी करते रहे। वर्ष 1983 में वे भारतीय पुलिस सेवा में चुने गये, तब से लेकर उन्होंने कई जिम्मेदारी संभाली है। वर्ष 2001 में वह लखनऊ के पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाये गये। इस दौरान वह कई भ्रष्ट पुलिस अफसर का तबादला करवा कर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने विधि की भी पढ़ाई की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.