Move to Jagran APP

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Arun Shourie admitted in hospital भाजपा के पूर्व नेता व प्रख्यात पत्रकार अरुण शौरी की रविवार रात अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 12:09 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 12:26 PM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

पुणे, एएनआइ। भाजपा के पूर्व नेता व प्रख्यात पत्रकार अरुण शौरी की अचानक तबीयत बिगडऩे पर उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ताजा मिला जानकारी के अनुसार 78 वर्षीय शौरी रविवार देर रात अचानक बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें तत्काल पास के क्लिीनिक ले जाया गया। डॉक्टर के अनुसार उनकी आवश्यक स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है, फिलहाल वह पूरी तरह से होश में हैं। 

loksabha election banner

ज्ञात हो कि पंजाब के जालंधर में 2 नवंबर 1941 को जन्में अरुण शौरी देश के निर्भीक पत्रकार, बुद्धिजीवी, राजनेता और विख्यात लेखक हैं।  1968 से 1972 और फिर 1975 से 1977 तक एक अर्थशास्त्री के रूप में इन्होंने विश्व बैंक में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं भी दी हैं। भारत के योजना आयोग में अरुण शौरी सलाहकार का पद भी संभाल चुके हैं। वे प्रसिद्ध समाचार पत्र 'इंडियन एक्सप्रेस ' और 'द टाइम्स ऑफ  इंडिया 'के संपादक भी रह चुके हैं। 1998-2004 तक उन्हें भारत सरकार में मंत्री के पद रहने का गौरव भी प्राप्त हुआ।

पुणे: ड्रेनेज लाइन के लिए खोदे गये गड्ढे में गिरने से दो की मौत

 महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.