Move to Jagran APP

पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सुहाग को मिली नई जिम्मेदारी, सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त

पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रि.) दलबीर सिंह सुहाग जल्द ही एक नई जिम्मेदारी संभालते दिखेंगे। उन्हें सेशेल्स में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 05:22 PM (IST)
पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सुहाग को मिली नई जिम्मेदारी, सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त
पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सुहाग को मिली नई जिम्मेदारी, सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त

नई दिल्ली, एएनआइ। पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रि.) दलबीर सिंह सुहाग जल्द ही एक नई जिम्मेदारी संभालते दिखेंगे। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार उन्हें सेशेल्स में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि सुहाग जुलाई, 2014 से दिसंबर, 2016 तक सेना प्रमुख रह चुके हैं। 

loksabha election banner

बता दें कि जनरल सुहाग भारतीय सेना के 26वें सेना प्रमुख थे। उन्होंने 1987 में श्रीलंका में इंडियन पीस कीपिंग फोर्स ऑपरेशन में हिस्सा लिया था। वे इस्टर्न आर्मी कमांडर की भूमिका निभा चुके हैं। इनके कार्यकाल के दौरान साल 2016 में भारतीय सैनिकों द्वारा गुलाम कश्मीर में आतंकी शीविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था। 

सेशेल्स में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति भारत और द्वीप राष्ट्र के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत बनाने के लिए हुई है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेशेल्स में भारत अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए Assumption Island को एक नौसैनिक अड्डे के रूप में विकसित कर रहा है। इस क्षेत्र में चीन  अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

भारत और सेशेल्स के बीच 2015 में इस द्वीप को विकसित करने के लिए एक समझौता हुआ था। पिछले साल जून में, सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे ने भारत का दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों ने साथ मिलकर द्वीप परियोजना पर काम करने पर सहमति जताई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.