विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमीन की सबसे ज्यादा खपत करते हैं लैंब और मटन, जानिए खाद्य पदार्थों का चौंकाने वाला सच

By Shubham KumarEdited By: Shubham Kumar
Published: Sat, 29 Aug 2026 04:35 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2026 04:42 PM (IST)

क्या आप जानते हैं कि आपकी एक प्लेट खाना तय करता है कि धरती की कितनी जमीन पर बोझ बढ़ेगा? ...और पढ़ें

सबसे ज्यादा जमीन का इस्तेमाल करने वाले खाद्य पदार्थ।

सबसे ज्यादा जमीन का इस्तेमाल करने वाले खाद्य पदार्थ।

HighLights

  1. भेड़ और मटन उत्पादन में सर्वाधिक जमीन की आवश्यकता होती है।

  2. बीफ, डार्क चॉकलेट और कॉफी भी अधिक जमीन घेरते हैं।

  3. मूंगफली सबसे कम जमीन में तैयार होने वाला खाद्य पदार्थ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खेती-किसानी और हमारे खान-पान का हमारी जमीन पर बहुत गहरा असर पड़ता है। हम जो खाना खाते हैं, उसे उगाने या तैयार करने में जमीन की जरूरत पड़ती है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम क्या खा रहे हैं?

हाल ही में सामने आए आंकड़ों से पता चलता है कि कुछ खास तरह के भोजन के उत्पादन में बहुत ज्यादा जमीन की खपत होती है, जबकि कुछ चीजें बहुत कम जगह में तैयार हो जाती हैं। 

ऐसे में अब सवाल खड़ा होता है कि ऐसा कौन-कौन से खाद्य पदार्थ हैं, जिसके उत्पादन में ज्यादा जमीन की जरूरत पड़ती है? आइए हम आपको बताते हैं।

सबसे ज्यादा जमीन घेरने वाले खाद् पदार्थ

विजुअल कैपिटलिस्ट के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा जमीन घेरने वाले खाद्य पदार्थों में लैंब और मटन (भेड़ का मांस) सबसे ऊपर हैं। इस बात को ऐसे समझिए कि सिर्फ लगभग 450 ग्राम लैंब या मटन का उत्पादन करने के लिए औसतन 1805.6 वर्ग फीट जमीन की जरूरत पड़ती है। यह इस सूची में शामिल किसी भी अन्य खाद्य वस्तु से काफी ज्यादा है।

सूची में दूसरे नंबर पर बीफ का स्थान

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बीफ आता है, जिसके लिए प्रति पाउंड 1592.7 वर्ग फीट जमीन लगती है। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि बीफ कहां से आ रहा है, इसके आधार पर जमीन की जरूरत में जमीन-आसमान का फर्क आ जाता है। 

इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि स्पेशलाइज्ड बीफ हर्ड यानी जो सिर्फ मांस के लिए पाले जाते हैं। वैसे बीफ के लिए प्रति पाउंड 1592.7 वर्ग फीट ज़मीन चाहिए। वहीं, डेयरी हर्ड, यानी दूध देने वाले पशुओं से मिलने वाला बीफ के लिए प्रति पाउंड मात्र 211.1 वर्ग फीट ज़मीन की ही जरूरत पड़ती है, जो कि काफी कम है।

सबसे ज्यादा जमीन लेने वाली 10 खाद्य पदार्थ

क्रम संख्या   खाद्य वस्तु  आवश्यक जमीन (प्रति पाउंड वर्ग फीट में)
1 लैंब और मटन 1,805.6 वर्ग फीट
2 बीफ (बीफ हर्ड) 1,592.7 वर्ग फीट
3 चीज (पनीर) 428.6 वर्ग फीट
4 डार्क चॉकलेट 336.7 वर्ग फीट
5 बीफ (डेयरी हर्ड) 211.1 वर्ग फीट
6 कॉफी 105.6 वर्ग फीट
7 पोर्क (सुअर का मांस) 84.8 वर्ग फीट
8 ट्री नट्स (मेवे) 63.3 वर्ग फीट
9 पोल्ट्री मीट (मुर्गी का मांस) 59.7 वर्ग फीट
10 ग्राउंडनट (मूंगफली) 44.5 वर्ग फीट

इन आंकड़ों के मयने क्या?

एक बात को साफ हो गई है कि इन नंबरों से साफ पता चलता है कि हमारी खान-पान की आदतें पर्यावरण और जमीन पर सीधा असर डालती हैं। भेड़ और मटन जैसे जानवर, जो घास खाते हैं और जुगाली करते हैं, उनके पालन-पोषण के लिए बहुत बड़े पैमाने पर चरागाहों और उनके चारे के लिए जमीन की जरूरत होती है। यही वजह है कि सूची में ये सबसे आगे हैं।

कुछ शाकाहारी खाद्द पदार्थ भी आगे

हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि इस सूची में सिर्फ मांस ही नहीं, बल्कि कुछ पौधों से मिलने वाली चीजें भी शामिल हैं। उदाहरण के लिए, डार्क चॉकलेट और कॉफी को उगाने में पोर्क, पोल्ट्री और कई तरह के नट्स से भी ज्यादा जमीन लगती है।

अब समझिए सबसे कम जमीन किसे चाहिए?

गौरतलब है कि इस टॉप-10 सूची में मूंगफली सबसे कम जमीन घेरने वाली चीज है, जिसके लिए प्रति पाउंड सिर्फ 44.5 वर्ग फीट जमीन की जरूरत होती है। यह लैंब और मटन के मुकाबले बहुत ही कम है।

ऐसे में इस बात को समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है कि जैसे-जैसे दुनिया भर की आबादी बढ़ रही है और कृषि भूमि पर दबाव लगातार गहरा रहा है, वैसे-वैसे इस तरह के आंकड़े हमें यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि हमारा खाना कहां से आता है, उसमें कितनी जमीन खर्च होती है और भविष्य में टिकाऊ खान-पान की दिशा में हमें क्या कदम उठाने चाहिए।