कोहरे की मार: जानें, कौन-सी वीआइपी ट्रेन कितनी लेट
दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यहां सोमवार सुबह से ही घना कोहरा है जिसकी वजह से दृश्यता काफी कम है। इससे यातायात पर काफी असर पड़ा है। भारी कोहरे की वजह से करीब देशभर में 150 से ज्याद ट्रेनें
नई दिल्ली। दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। यहां सोमवार सुबह से ही घना कोहरा है जिसकी वजह से दृश्यता काफी कम है। इससे यातायात पर काफी असर पड़ा है। भारी कोहरे की वजह से करीब देशभर में 150 से ज्याद ट्रेनें देर से चल रही हैं। साथ ही 12 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे के मुताबिक, 20 ट्रेनें 10 से ज्यादा घंटे की देरी से चल रही हैं। साथ ही दो ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इसके अलावा दो ट्रेनों को रद्द किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह 7 बजे का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दिल्ली में कल का दिन 11 साल में सबसे ठंडा दिन रहा। पहाड़ी इलाकों में हो रही जबरदस्त बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। अमृतसर में भी तापमान में तेजी से गिरावट आई है। कई इलाकों में कोहरे और धुंध की वजह से रेल और यातायात काफी प्रभावित हुआ है।
दिल्ली से अपने गंतव्य तक जाने और आने वालों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे का आलम यह है कि दिल्ली आने वाली कई वीआइपी ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं जिसमें शताब्दी, दूरंतो, राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं।
देर से चल रही ट्रेनें
शहीद एक्स (अमृतसर से जयनगर) नौ घंटे
नार्थ ईस्ट (आनंद विहार से गुवाहाटी) पौने पांच घंटे
आनंद विहार-जोगबनी 23 30 घंटे
शताब्दी एक्स (नई दिल्ली से कालका) दो घंटे
गोमती एक्स (लखनऊ से नई दिल्ली) 12 घंटे
संपूर्ण क्रांति एक्स (पटना से नई दिल्ली) पांच घंटे
विक्रमशिला एक्स (भागपुर से आनंद विहार) सात घंटे
राजधानी एक्स (पटना नई दिल्ली) छह घंटे
दरभंगा नई दिल्ली संपर्क क्रांति 6:34 घंटे
सप्त क्रांति (मुजफ्फरपुर से आनंद विहार) 6:10 घंटे
राजधानी एक्स (डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली) 3:37 घंटे
अवध असम एक्स (अलीपुर द्वार से दिल्ली) 6:35 घंटे
पुरबैया एक्स (सहरसा से दिल्ली) 6:30 घंटे
ब्रह्रमपुत्रा मेल (डिब्रूगढ से दिल्ली एवं दिल्ली से डिब्रूगढ) 5 घंटे से ज्यादा
गरीब रथ (गया से आनंद विहार) 10 घंटे
दूरंतो एक्स (चेन्नई से हजरत निजामुद्दीन) 11:50 घंटे
वैशाली एक्स (बरौनी से नई दिल्ली) 3 घंटे
हिमगिरी एक्स (हावड़ा से जम्मू तवी)13:30 घंटे