विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंगापुर में सीतारमण ने की राष्ट्रपति और पीएम से मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग पर जोर

Published: Fri, 09 Oct 2026 11:28 PM (GMT+05:30)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिंगापुर के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने ...और पढ़ें

सिंगापुर में निर्मला सीतारमण ने की उच्च-स्तरीय मुलाकातें (फोटो-एक्स)

सिंगापुर में निर्मला सीतारमण ने की उच्च-स्तरीय मुलाकातें (फोटो-एक्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम और प्रधानमंत्री लारेंस वोंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। सिंगापुर भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का सबसे बड़ा स्रोत है।

अप्रैल 2000 से मार्च 2026 के दौरान सिंगापुर से भारत में कुल लगभग 194.68 अरब डॉलर का एफडीआई आया। जीआईसी और टेमासेक जैसे सिंगापुर के संस्थागत निवेशकों का भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ा निवेश है। सीतारमण नौ से 11 अक्टूबर तक तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सिंगापुर गई हैं।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि सीतारमण ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से उनके आधिकारिक आवास ‘द इस्ताना’ में मुलाकात की। इस बैठक में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री वोंग ने ‘एक्स’ पर एक अलग पोस्ट में कहा कि सीतारमण के साथ वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम और जारी ऊर्जा संकट से निपटने के तरीकों पर अच्छी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि सीतारमण ने भारत के घटनाक्रम और निवेश तथा सहयोग के नए अवसरों के बारे में भी जानकारी दी। सीतारमण ने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से भी मुलाकात की। बालकृष्णन ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, ‘सिंगापुर की कंपनियों के लिए भारत की दीर्घकालिक विकास संभावनाओं में भागीदारी के कई अवसर हैं। सीतारमण की सिंगापुर यात्रा के सफल रहने की कामना करता हूं।’

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)