'असहिष्णुता' पर 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह ने दिया है ये बयान
देश में बढ़ रही कथित असहिष्णुता के विरोध में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों द्वारा पुरस्कार लौटाए जाने के पक्ष में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह भी नहीं है। उनका कहना है...
कोलकाता। देश में बढ़ रही कथित असहिष्णुता के विरोध में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों द्वारा पुरस्कार लौटाए जाने के पक्ष में फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह भी नहीं है।
उनका कहना है -'मेरे घर में भी बहुत से पुरस्कार हैं लेकिन मैं इसके समर्थन में नहीं हूं।'
मिल्खा सिंह कोलकाता में एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने आए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। कहा-'चाय बेचने वाला एक बच्चा देश का प्रधानमंत्री बना तो उसमें कुछ तो बात है। मोदी जिस देश में गए, वहां दोस्ती का हाथ बढ़ाया। आज दुनिया में प्यार और दोस्ती की ही जरूरत है।'
14 नवंबर से शुरू होने वाले 21वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में अपनी जीवनी पर बनी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' दिखाए जाने को लेकर मिल्खा सिंह काफी खुश हैं। उन्होंने इसके लिए फिल्मोत्सव के आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया है। 80 वर्षीय मिल्खा ने कहा-'मुझे खुशी है कि इस साल कोलकाता फिल्मोत्सव में मेरी जीवनी पर बनी फिल्म दिखाई जाएगी। खिलाडि़यों की जिंदगी पर बनने वाली फिल्में युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करती हैं।'
पढ़े : 'असहिष्णुता' पर मचे बवाल के बीच शाहरुख खान की बढ़ाई गई सुरक्षा