Mumbai Rain News Update: भारी बारिश में मुंबई में बाढ़ जैसी स्थिति, जगह-जगह फंसे लोग, देखें- तस्वीरें
Mumbai Rain News Update मुंबई में लगातार हो रही भीषण बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Mumbai Rain News Update महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश के कारण बुरा हाल है। बुधवार को लगातार बारिश होने के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया, यातायात ठप हो गया, जहां लोग थे वहां ही फंस गए। हालात ये हैं कि सिर्फ 12 घंटे में ही मुंबई के कोलाबा इलाके में इतनी बारिश हो गई जितनी 46 साल में नहीं हुई थी। गुरुवार को भी मुंबई में तेज बारिश का अलर्ट जारी है और तेज हवाएं चलने की बात कही गई है।
मौसम विभाग और बीएमसी की ओर से अपील की जा रही है कि लोग अपने घरों से बाहर ना निकलें, क्योंकि हालात पूरे शहर में खराब हैं और कोई भी कहीं पर फंस सकता है।
मुंबई में तेज बारिश होने के कारण ट्रेन के ट्रैक पर भी पानी भर गया, जिसके कारण दो लोकल ट्रेनें फंस गई। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीमों ने इन ट्रेनों में से 290 लोगों का रेस्क्यू किया।
मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई-ठाणे-पालघर जैसे इलाकों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। 12 घंटे के भीतर मुंबई में 215.8 MM तक बारिश हो गई थी, जबकि हवा की रफ्तार भी 100 किमी. प्रति घंटा से अधिक रही। यही कारण है कि कई जगह पेड़, बोर्ड टूटे हुए हैं और घरों को भी नुकसान पहुंचा है।
मुंबई में लगातार हो रही भीषण बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह गाड़ियां फंस रही हैं।
मुंबई में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है ऐसे में रेलवे ट्रैक पर काफी पानी जमा हो गया है इस पानी की वजह से दोनों ट्रेनें फंस गईं।
बरसात में भरे पानी में महिला को सड़क पार करवाता युवक।
बरसात के बीच से एक दूसरे का हाथ पकड़कर निकलती दो महिलाएं।
मुंबई में बरसात के बाद एक सैलून में भरा पानी, दुकान में भरे पानी के बीच कुर्सी पर बैठा कर्मचारी।
भारी बरसात की वजह से हाथ में छाता लेकर सड़क पार करते लोग, सड़क किनारे सीवर लाइनों के पास मौजूद निगम कर्मचारी....
मुंबई में मानसून की भारी बारिश के कारण समुद्र में भी ऊंची लहरें उठने लगी हैं, बीच-बीच में हाइटाइड की आशंका को देखते हुए अलर्ट भी कई बारी जारी किया जा चुका है।
भारी बारिश के कारण वडाला में सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा है।
मुंबई के जेजे अस्पताल में भी लगातार हो रही बारिश के कारण पानी भर गया था।
महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में लगातार भारी वर्षा के बाद गंभीर जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ठाणे में उपवन झील और वंदना सिनेमा के आसपास का दृश्य।