नागालैंड: अचानक आई बाढ़ में 2 की मौत, 2 लापता
हादसे के वक्त सभी अपने घर में सो रहे थे। अचानक आई बाढ़ में बह गए। चार लापता लोगों में से फिलहाल दो का शव बरामद हुआ है।
कोहिमा, पीटीआई। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नागालैंड के फेक जिले में अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लापता है।
नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 30 मई की आधी रात को जिले में आई अचानक बाढ़ में लापता हुए दो अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। बाढ़ में फेक जिले के मेलुरी गांव के पास के धान के खेत बह गए, इसके साथ ही चार लोग भी बह गए। जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। पांच लोग अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक आई बाढ़ का पानी तेजी से उनके घरों में घुस गया। फिलहाल दो शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। मेलुरी उप-मंडल के फोंकुरी गांव में दो पुल भी बह गए।
यह भी पढ़ें: सुषमा स्वराज ने फिर सुनी गुहार, पर इस बार पाकिस्तानी बच्चे की