Move to Jagran APP

देश की सलामती, सुरक्षा और समृद्धि की दुआओं के साथ हज यात्रियों का पहला जत्था हुआ रवाना

हज 2018 के लिए दिल्ली से जाने वाले हज यात्रियों के पहले जत्थे को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के हज टर्मिनल से रवाना किया।

By Arti YadavEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 12:28 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 06:37 PM (IST)
देश की सलामती, सुरक्षा और समृद्धि की दुआओं के साथ हज यात्रियों का पहला जत्था हुआ रवाना
देश की सलामती, सुरक्षा और समृद्धि की दुआओं के साथ हज यात्रियों का पहला जत्था हुआ रवाना

नई दिल्ली (जेएनएन)। नई दिल्ली से शनिवार को हज यात्रा का पहला जत्था रवाना हुआ। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हज यात्रा को हरी झंडी दिखाई। नकवी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने हज यात्रा के लिए जाते हुए कुछ यात्रियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- देश की सलामती, सुरक्षा और समृद्धि की दुआओं के साथ आज हज 2018 के लिए दिल्ली से जाने वाले हज यात्रियों के पहले जत्थे को इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के हज टर्मिनल से रवाना किया।

loksabha election banner

नकवी ने आगे लिखा कि आज दिल्ली से कुल 3 फ्लाइट में 1230 हज यात्री रवाना हो रहे हैं। दिल्ली से जाने वालों में जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के हज यात्री भी शामिल हैं। दिल्ली के अलावा आज गया से 450, गुवाहाटी से 269, लखनऊ से 900 और श्रीनगर से 1020 हज यात्री रवाना हो रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि इस बार अल्पसंख्यक मंत्रालय ने सऊदी अरब हज कांसुलेट, हज कमिटी ऑफ इंडिया एवं अन्य सम्बंधित एजेंसियों के साथ मिल कर भारत एवं सऊदी अरब में हज 2018 की तैयारियां समय से बहुत पहले ही पूरी कर ली थी ताकि हज यात्रा को सरल-सुगम बनाया जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा कि 'हज सब्सिडी' खत्म होने और सऊदी अरब में विभिन्न नए करों के बावजूद आजादी के बाद पहली बार भारत से रिकॉर्ड 1 लाख 75 हजार 25 मुसलमान इस वर्ष हज पर जा रहे हैं। इनमे रिकॉर्ड 47% से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.