विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक रिपोर्ट और दफन राज बाहर: गुजरात में पति के इलाज के लिए कराया बेटे का बोन मैरो टेस्ट, सामने आया दुष्कर्म का मामला

Published: Wed, 23 Sep 2026 06:46 AM (IST)

गुजरात के मोरबी में ब्लड कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए महिला ने जब बेटे का बोन मैरो टेस्ट ...और पढ़ें

गुजरात में पति के इलाज के लिए कराया बेटे का बोन मैरो टेस्ट, सामने आया दुष्कर्म का मामला (सांकेतिक तस्वीर)

गुजरात में पति के इलाज के लिए कराया बेटे का बोन मैरो टेस्ट, सामने आया दुष्कर्म का मामला (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. आरोपित मोरबी नगर निगम की एक भाजपा पार्षद का पति है

  2. आरोपित अभी भी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है

पीटीआई, मोरबी। गुजरात के मोरबी में ब्लड कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए महिला ने जब बेटे का बोन मैरो टेस्ट कराया तो बेटे के साथ पति का बोन मैरो का मिलान नहीं हो सका और पांच साल पुराने दुष्कर्म के मामले का हैरान करने वाला सच सामने आया।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसने 2020 में अपने पति के बोन कैंसर के इलाज के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे। कर्ज चुकाने में असमर्थता का फायदा उठाकर आरोपित ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपित मोरबी नगर निगम की एक भाजपा पार्षद का पति है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ 9 सितंबर को मामला दर्ज किया।

आरोपित अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह मामला तब सामने आया जब चिकित्सकों ने पीड़िता के बीमार पति के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सलाह दी।

जब बेटे का बोन मैरो पति से मेल नहीं खाया तो महिला ने सामने आकर उस घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस महिला की शिकायत के आधार पर वैज्ञानिक और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटा रही है।