विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम के सोनितपुर में कार और ट्रक की टक्कर, पांच लोगों की मौत

Published: Sat, 12 Sep 2026 12:36 PM (IST)

असम के सोनितपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके ...और पढ़ें

असम के सोनितपुर में कार-ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर। (एआई द्वारा निर्मित फोटो।)

असम के सोनितपुर में कार-ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर। (एआई द्वारा निर्मित फोटो।)

HighLights

  1. सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की भीषण टक्कर।

  2. हादसे में कार सवार पांच लोगों की दुखद मौत।

  3. ट्रक चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी।

डिजिटल डेस्क, तेजपुर। असम के सोनितपुर जिले में हुए एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। उन्होंने बताया कि कार की टक्कर सामने से आ रहे कमर्शियल वाहन (ट्रक) से हो गई। उन्होंने कहा, "इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग कार में सवार थे।"

ट्रक ड्राइवर फरार

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हर गोबिंदा हजोअरी, नयन स्वर्गियारी, पप्पू बोरा, प्रांजल बनिया और संजय मेच के तौर पर हुई है। ये सभी जिले के घोरामारी बाटाबारी इलाके के रहने वाले थे। उन्होंने आगे बताया कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया।

यह भी पढ़ें: असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ONGC पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी के आरोप में एसपी गिरफ्तार