बंगलुरू, एएनआइ । इसरो चीफ डॉ. के सिवन ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि भारत का मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) 15 जुलाई को दोपहर 2.51 बजे चांद के लिए टेक ऑफ करेगा। इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने भारत के अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-2 की पहली तस्वीरें जारी की हैं।उम्मीद है कि चंद्रयान-2 छह सितंबर को चांद पर उतर जाएगा।
Pictures of the modules of India's second lunar mission Chandrayaan-2 that is scheduled to be launched between July 9 and 16. pic.twitter.com/9wLXQruJWX
— ANI (@ANI) June 12, 2019
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो 11 साल बाद एक बार फिर चंद्रमा की सतह पर जाने को तैयार है। देश के दूसरे मून मिशन चंद्रयान-2 में कई खासियतें हैं। चंद्रयान-2 में एक भी विदेशी पेलोड (अंतरिक्ष यान का हिस्सा) नहीं होगा। मिशन में 13 भारतीय पेलोड (अंतरिक्ष यान का हिस्सा) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एक उपकरण शामिल किया गया है। वहीं इसके विपरीत भारत के पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 के ऑर्बिटर में 3 यूरोप और 2 अमेरिका के पेलोड्स थे।
इसरो के मुताबिक 13 भारतीय पेलोड (ऑर्बिटर पर आठ, लैंडर पर तीन व रोवर पर दो) और एक अमेरिकी पैसिव एक्सपेरिमेंट (उपकरण)..।' हालांकि, इसरो ने इनकी उपयोगिता या उद्देश्य के बारे में जानकारी नहीं दी। 3.8 टन वजनी इस अंतरिक्ष यान के तीन मॉड्यूल हैं। इनमें ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) व रोवर (प्रज्ञान) शामिल हैं। इसके लिए सभी मॉड्यूल को तैयार किया जा रहा है।
इसरो के मुताबिक इस अभियान में जीएसएलवी मार्क-3 प्रक्षेपण यान का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑर्बिटर चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर की दूरी पर उसका चक्कर लगाते हुए वैज्ञानिक प्रयोग करेगा। लैंडर (विक्रम) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा और रोवर (प्रज्ञान) अपनी जगह पर प्रयोग करेगा। इन दोनों में भी प्रयोग के लिए उपकरण लगाए गए हैं।
इसरो चेयरमैन के. सिवन ने जनवरी में कहा था, 'हम (चंद्रमा पर) उस जगह पर उतरने जा रहे हैं, जहां कोई नहीं पहुंचा है..यानी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर। इस क्षेत्र को अब तक खंगाला नहीं गया है।' चंद्रयान-2 पिछले चंद्रयान-1 मिशन का उन्नत संस्करण है। चंद्रयान-1 अभियान करीब 10 साल पहले किया गया था।
चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग में क्यो हुई देरी ?
चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग से पहले कुछ टेस्ट के लिए लॉन्चिंग को अप्रैल 2018 और फिर अक्टूबर 2018 तक टाला गया। जून 2018 में इसरो ने फैसला लिया कि कुछ जरूरी बदलाव करके चंद्रयान- 2 की लॉन्चिंग जनवरी 2019 में होगी। लेकिन पहले इसे फरवरी 2019 तक टाला गया और फिर अप्रैल 2019 में भी इसकी लॉन्चिंग की खबर तो आई लेकिन एकबार फिर लॉन्चिंग को टाल दिया गया। लेकिन अब इसरो ने कहा है कि 9 से 16 जुलाई के बीच चंद्रयान-2 को लॉन्च किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Posted By: Shashankp
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप