Move to Jagran APP

जनकपुर में पुलिस फायरिंग, आंदोलनकारियों पर भांजी लाठियां

नेपाल में 131वें दिन रविवार को भी मधेशी आंदोलन जारी रहा। जनकपुर में आंदोलनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। इसमें आधा दर्जन आंदोलनकारी जख्मी हो गए। यहां मधेशियों ने पर्यटन कार्यालय को पेट्रोल बम फेंक जलाने का प्रयास किया।

By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2015 11:58 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2015 05:52 AM (IST)
जनकपुर में पुलिस फायरिंग, आंदोलनकारियों पर भांजी लाठियां

मुजफ्फरपुर। नेपाल में 131वें दिन रविवार को भी मधेशी आंदोलन जारी रहा। जनकपुर में आंदोलनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। इसमें आधा दर्जन आंदोलनकारी जख्मी हो गए। यहां मधेशियों ने पर्यटन कार्यालय को पेट्रोल बम फेंक जलाने का प्रयास किया। इसे विफल करने के लिए पुलिस ने राम चौक पर लाठीचार्ज किया। साथ ही दो राउंड फायरिंग व 10 आंसू गैस के गोले दागे। वहीं, परवानीपुर के पास नेपाली अखबार भरे वाहन में आग लगा दी गई।

loksabha election banner

इस बीच मधेशी नेता अशोक यादव की आठ दिनों बाद रिहाई हो गई। इससे पूर्व मलंगवा समेत विभिन्न इलाकों में विशाल जुलूस निकला। भीड़ ने जिला अदालत को घेर लिया। लोगों को उग्र होते देख सर्लाही जिला प्रशासन ने अशोक यादव को मुक्त कर दिया। इसके बाद विजय जुलूस निकला। रौतहट जिले में भैंस जुलूस निकाल कर नारेबाजी की गई। डीएम- एसपी कार्यालय के समक्ष धरना भी दिया। नो मेंस लैंड पर धरना-प्रदर्शन जारी रहा।

विराटनगर की घटना से नाराज लोगों ने जलेश्वर में प्रदर्शन व नारेबाजी की। मटिहानी में बाजार बंद कराया गया। इस दौरान नेपाल पुलिस खामोश रही। आंदोलन को लेकर सीमा की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। एसएसबी ने शांति की अपील की है। नो मेंस लैंड के मुख्य पथ पर तंबू लगाकर नाकेबंदी की गई। साथ ही आयात-निर्यात ठप रखा। वीरगंज में मैत्री पुल पर धरना दिया गया।

पढ़े : मधेसी आंदोलन के नेता राजेंद्र महतो पुलिस के साथ झड़प में घायल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.