विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: जयपुर में मर्सिडीज की वर्कशाप में लगी आग, आठ कारें जलीं

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:05 PM (IST)

जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में मंगलवार देर रात मर्सिडीज कंपनी की वर्कशाप में भीषण आग लग गई। आग से वर्कशाप ...और पढ़ें

जयपुर में मर्सिडीज की वर्कशाप में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर)

जयपुर में मर्सिडीज की वर्कशाप में लगी आग (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन दल को मौके पर बुलाया

  2. 10 दमकल वाहनों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

जागरण संवाददाता, जयपुर। सांगानेर क्षेत्र में मंगलवार देर रात मर्सिडीज कंपनी की वर्कशाप में भीषण आग लग गई। आग से वर्कशाप में मौजूद आठ कारें, महंगे पार्ट्स सहित अन्य सामान पूरी तरह जल गया। आग का धुआं करीब पांच किलोमीटर दूर तक नजर आया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन दल को मौके पर बुलाया। 10 दमकल वाहनों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सांगानेर सदर पुलिस थाना अधिकारी कमलेश शर्मा ने बताया कि हादसे के समय नई और पुरानी 50 से अधिक कारें वर्कशाप में खड़ी थीं।

पुलिस व अग्निशमन कर्मियों ने कई कारों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट माना जा रहा है।