Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश : बिड़वानी में पुलिस पर पथराव, 400 अज्ञात श्रमिकों पर केस दर्ज

मध्य प्रदेश के बिड़वानी में पुलिस पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किया गया। इस सिलसिले में पुलिस ने 400 अज्ञात श्रमिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 05 May 2020 07:57 AM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 07:57 AM (IST)
मध्य प्रदेश : बिड़वानी में  पुलिस पर पथराव, 400 अज्ञात श्रमिकों पर केस दर्ज
मध्य प्रदेश : बिड़वानी में पुलिस पर पथराव, 400 अज्ञात श्रमिकों पर केस दर्ज

बड़वानी, एएनआइ। एक तरफ जहां कोरोना वायरस के चलते देश में लागू लॉकडाउन के बीच सरकार प्रवासी श्रमिकों को उनके घर भेज रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश में हैरान करने वाली घटना सामने आई है।यहां अज्ञात प्रवासी श्रमिकों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि बड़वानी, मध्य प्रदेश के सेंधवा इलाके में पुलिस पर पथराव करने के लिए 400 से अधिक अज्ञात प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

loksabha election banner

सेंधवा ग्रामीण पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सोलंकी ने कहा कि घटना में कम से कम 3 पुलिस कर्मियों को चोटें आई। रविवार को, प्रवासी श्रमिकों ने यहां राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था और पुलिस पर कथित रूप से पथराव किया था जिसमें तीन पुलिसवालों को मामूली चोटें आई थी।

गुजरात में पुलिस पर किया पथराव

उधर, गुजरात के सूरत में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। लॉकडाउन बढ़ने के बाद गुजरात के सूरत में फंसे श्रमिकों ने अपने वतन जाने की मांग को लेकर सोमवार को फिर उत्‍पात मचाया। उग्र श्रमिकों ने पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे तथा लाठीचार्ज किया।

जानकारी के लिए बता दें कि देश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमित मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया है। ये लॉकडाउन का तीसरा चरण है। सबसे पहले सरकार ने 23 मार्च को जनता कर्फ्यू का एलान किया था। फिर इसके बाद 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी।  इसके बाद सरकार ने इसकी अवधी को बढ़ाते हुए 3 मई कर दिया और अब इसे 17 मई तक के लिए लागू किया गया है। हालांकि, सरकार ने क्षेत्रों को रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांट दिया है। इसके हिसाब से कुछ रियायतें भी दी गई है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय पर दी गई जानकारी के अनुसार देश में इस वक्त कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हजार के पार पहुंच गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.