संस्कृति मंत्रालय के अफसरों पर केस
संस्कृति मंत्रालय के कुछ अज्ञात अधिकारियो के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इन पर ओडिशा के कुछ पेशेवर समूहो और एक व्यक्ति को आर्थिक मदद पहुंचाने की कोशिश का आरोप है। विशेषज्ञ पैनल ने इन्हे आर्थिक मदद नही देने का सुझाव दिया था। उपसचिव चंद्र प्रकाश की जांच मे इन अधिकारियो का पता नही लग पाने के बाद मंत्रालय ने पिछले महीने पुलिस से मदद मांगी थी।
नई दिल्ली। संस्कृति मंत्रालय के कुछ अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इन पर ओडिशा के कुछ पेशेवर समूहों और एक व्यक्ति को आर्थिक मदद पहुंचाने की कोशिश का आरोप है। विशेषज्ञ पैनल ने इन्हें आर्थिक मदद नहीं देने का सुझाव दिया था। उपसचिव चंद्र प्रकाश की जांच में इन अधिकारियों का पता नहीं लग पाने के बाद मंत्रालय ने पिछले महीने पुलिस से मदद मांगी थी।
विशेषज्ञ पैनल ने 17 अगस्त 2011 को मंत्रालय को बताया कि अप्रैल 2010 में हुई बैठक में ओडिशा के जिन पांच समूहों और एक व्यक्ति को आर्थिक मदद देने से इन्कार कर दिया गया था, उनके नाम मूल्यांकन सूची में मौजूद हैं। अवर सचिव बीपी भुकर ने कहा कि इन्हें लाल स्याही से खासतौर पर मदद नहीं देने के लिए चिह्नित किया गया था। छह में नौपाडा के पांच समूह और गंजम का एक व्यक्ति था। वहीं, नौपाडा के एक अन्य व्यक्तिगत मामले में विशेषज्ञों ने 50 हजार रुपये देने की सिफारिश की थी। यह राशि भी बदलकर दो लाख रुपये कर दी गई है। मंत्रालय ने दी जाने वाली राशि रोक दी है। गुरुवार को पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर