विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रैगिंग और स्टाफ पर हमले के लिए 22 छात्रों और एक बाहरी पर FIR, बेंगलुरु के कॉलेज का मामला

Published: Fri, 23 Jan 2026 11:00 PM (IST)

बेंगलुरु के एक कॉलेज में जूनियर्स की रैगिंग और स्टाफ सदस्य पर हमले के आरोप में 22 छात्रों और एक ...और पढ़ें

रैगिग और स्टाफ पर हमले के लिए 22 छात्रों और एक बाहरी पर FIR बेंगलुरु के कॉलेज का मामला (फाइल फोटो)

रैगिग और स्टाफ पर हमले के लिए 22 छात्रों और एक बाहरी पर FIR बेंगलुरु के कॉलेज का मामला (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बेंगलुरु कॉलेज में 22 छात्रों और एक बाहरी पर FIR.

  2. जूनियर्स की रैगिंग और स्टाफ सदस्य पर हमले का आरोप.

  3. तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य संदिग्धों की तलाश जारी.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु के एक कालेज में जूनियर्स के साथ रैगिंग और एक स्टाफ सदस्य पर हमले के आरोप में 22 कालेज छात्रों और एक बाहरी व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। आरोपितों में से तीन को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी फरार संदिग्धों को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि यह मामला 16 जनवरी को देवना हल्ली में आकाश ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के एडमिशन विभाग के प्रमुख मिधुन माधवन की शिकायत पर दर्ज किया गया। आरोपितों ने 14 जनवरी को कैंपस में पहले वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग की।

जब जूनियर्स ने माधवन से संपर्क किया, तो उन्होंने सीनियर्स को ऐसे कृत्य नहीं दोहराने की चेतावनी दी। 15 जनवरी को सीनियर्स ने फिर रैगिंग शुरू की जिस पर माधवन जूनियर्स के साथ कालेज के पीछे सीनियर्स से मिलने गए ताकि उन्हें चेतावनी दी जा सके।

बैठक में सीनियर छात्रों ने जूनियर्स व माधवन पर हमला किया। सीनियर्स के साथ आए बाहरी व्यक्ति नवीन ने लोहे की राड, डंडे और पत्थरों से उन पर हमला किया और धमकी दी। आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और कर्नाटक शिक्षा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तमिलनाडु: कोयंबटूर में ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, इमारत पूरी तरह जलकर खाक